TRAILER: तीन जबरदस्त स्टार.. एक मर्डर मिस्ट्री.. बन गई सुपरस्टार कहानी!
अमिताभ बच्चन, विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर फिल्म Te3n का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। और कोई शक नहीं कि इस ट्रेलर को देखकर ही फिल्म देखने की उत्सुकता बढ़ गई है।
रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 10 जून को रिलीज होगी। बता दें, पहले यह ऐश्वर्या राय बच्चन की सरबजीत के साथ क्लैश होने वाली थी, लेकिन फिर इसे पोस्टपोंड कर दिया गया।
[बजरंगी भाईजान जैसी 'ब्लॉकबस्टर' देंगे अजय देवगन.. साथ देंगे ये 'सुपरस्टार'!]
बहरहाल, Te3n एक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी ज्यादातर शूटिंग कोलकाता में की गई है। फिल्म को सुजॉय घोष प्रोड्यूस कर रहे हैं। जैसा कि ट्रेलर में दिख रहा है नवाजुद्दीन काफी अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। जबकि विद्या बालन एक सख्त पुलिस हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादाजी के किरदार में नजर आने वाले हैं।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications












