पॉप सिंगर ने खचाखच भरे स्टेज में उतार दिए कपड़े, वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Taylor Swift Video: ग्लोबल सेनसेशन टेलर स्विफ्ट हाल ही में अपने एराज़ टूर के लिए पेरिस में थीं और गुरुवार रात अपने म्यूजिक प्रोग्राम के दौरान स्टेज पर सिंगर ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गईं।
टेलर स्विफ्ट ने हाल ही में उनके कॉन्सर्ट में मौजूद लाखों दर्शकों के सामने स्टेज के ठीक बीच में अपना आउटफिट बदलने का फैसला करके सभी को हैरान कर दिया। एक्ट का एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है जिसमें स्विफ्ट को सफेद ड्रेस पहने हुए अपने हिट नंबरों में से एक, 'द स्मॉलेस्ट मैन हू एवर लिव्ड' परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है, और फिर उन्होंने एक अजीब एक्ट किया।
जैसे-जैसे एक्ट आगे चला, स्विफ्ट को सफेद आउटफिट उतारकर और काली ब्रा और शॉर्ट्स पहने हुए स्टेज के बीच में खड़े देखा गया। फिर, वह 'आई कैन डू इट विद ए ब्रोकन हार्ट' गाने के लिए आगे बढ़ीं तो उन्होंने एक चमकदार गोल्डन जैकेट पहनी थी और स्टेडियम में मौजूद दर्शक इस ट्रांसफॉर्मेशन से मंत्रमुग्ध हो गए।
हालांकि, जैसे ही टेलर स्विफ्ट का ये वीडियो ऑनलाइन सामने आया, लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया है। कुछ लोगों ने इसे उनका सबसे बड़ा अजीब कांड बताया तो कुछ ने इसे काफी शर्मनाक बताया। एक यूजर ने लिखा- 'आप सभी को यह इंफ्लुएंसिंग लगता है?' दूसरे यूजर ने लिखा- 'यह बहुत बुरा है, मुझे सेकेंड हैंड शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है।' तीसरे यूजर ने लिखा- "यह कैसा बर्ताव है??"
इस बीच, टेलर स्विफ्ट इस साल प्रतिष्ठित मेट गाला में शरीक नहीं हुईं क्योंकि वह अपने एराज़ टूर की तैयारी में बिजी थीं। जैसे ही उनका नया एल्बम, 'द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट', अब रिलीज़ हुआ है। सिंगर ने अपनी सेट लिस्ट को नया रूप दिया और इसमें कई गाने जोड़े, जिनमें 'बट डैडी आई लव यू', 'हूज़ अफ़्रेड ऑफ़ लिटिल ओल्ड मी?', 'बैड डाउन' शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











