'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर ताउते तूफान ने मचाई तबाही, एक्टर ने शेयर किया डरावना वीडियो
चक्रवर्ती तूफान ताउते महाराष्ट्र और गुजरात के कई हिस्सों में दस्तक दे चुका है। ताउते तूफान के चलते कई हिस्सों में ज़बरदस्त बारिश हो रही है, जिसके चलते कई टेलिविजन धारावाहिकों के सेट को नुक़सान पहुँचा है। ऐसे ही खबर सिलवास्सा में चल रही टीवी धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट से आ रही है।
बारिश के चलते इसका सेट बूरी तरह से प्रभावित हो गया है। एक्टर करन कुद्रा जो इस धारावाहिक में रनवीर की भूमिका निभा रहे हैं उन्होंने कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें दिखाई दे रहा है कि इस तूफान ने सेट को बूरी तरह प्रभावित कर दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शूटिंग कर रहे टीम के मैंबर अपने साजो सामान को भारी बारिश और तूफ़ानी हवा से बचाने के लिए अंदर भाग रहे हैं।

कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर के चलते महाराष्ट्र में इन दिनो लॉकडाउन लगा हुआ है, जिसके चलते टेवीविजन शो की शूटिंग मुंबई से बाहर हो रही है। कई धारावाहिक की शूटिंग गोवा में तो कुछ की आगरा या हैदराबाद में हो रही है। वहीं कुछ की शूटिंग सिलवासा में हो रही है।
इस तूफ़ान के चलते कई टेलीविजन सेलेब्रिटी मैसेज शेयर कर लोगों से घरों में रहने के लिए कह रहे हैं। रोहित बॉस रॉय ने अपनी बालकनी से एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों ने घरों में रहने की अपील की है।

कई सेट हुए प्रभावित
ताउते तूफ़ान के चलते कई फ़िल्म और टेलीविजन धारावाहिक के सेट प्रभावित हुए हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के साथ साथ सिलवासा में वाघले की दुनिया सेट से भी कुछ ऐसी ही ख़बर आ रही है।

एपिसोड के टारगेट्स पूरे नहीं हो पा रहे हैं
क्टर जेडी मजेठिया ने एक पोस्ट शेयर कर कहा है बारिश के चलते मौजूदा वक़्त की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। बारिश के साथ साथ पावर सप्लाई में बाधा आने से भी शूटिंग प्रभावित हो रही है, जिसे एपिसोड के टारगेट्स पूरे नहीं हो पा रहे हैं।

ठिकरा महाराष्ट्र सरकार पर
FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी इन सब परेशानियों का ठिकरा महाराष्ट्र सरकार पर फोड़ते हुए कहते हैं कि हमने महाराष्ट्र सरकार को लिखित में अपील की है कि हमारे वर्कर्स को सेट रिपेयर करने और मानसून के लिए तैयारी करने के लिए काम करने की अनुमति दें। लेकिन, उन्होंने हमारी बात बिल्कुल भी नहीं सुनी है।


Click it and Unblock the Notifications











