तौबा-तौबा सिंगर करण औजला दे रहे हैं पत्नी को धोखा! गर्लफ्रेंड ने खोली पोल

विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज के हिट गाने तुस्न तेरा तौबा-तौबा के सिंगर करण औजला इन दिनों जबरदस्त विवादों में फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि सिंगर पत्नी को धोखा दे रहे हैं और एक दूसरी लड़की को डेट कर रहे हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में एक्ट्रेस और सिंगर गोरी ने किया है। गोरी ने पंजाबी सिंगर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने शादी को छिपाते हुए उनके साथ रिश्ता बनाया है। इतना ही नहीं सिंगर ने यह तक कहा कि करण की टीम उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

Karan Aujla

करण का झूठ आया सामने

बता दें कि सिंगर और एक्ट्रेस गोरी ने अभिषेक मीडिया द्वारा की गई पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीशेयर किया। इस वीडियो में करण और गोरी से जुड़ी खबरें हैं। उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर कैप्शन देते हुए लिखा- 'इस साल ने मुझे मेरे बारे में मीडिया में झूठ बोले जाने के बारे में सिखाया है। मुझे एहसास दिलाया है कि मेरी आवाज कितनी मायने रखती है। ना जाने दुनिया भर में कितनी महिलाओं और पुरुषों को ऐसे ही चुप करवा दिया जाता होगा।'

उनकी टीम कर रही है चुप करवाने की कोशिश

इंटरनेशनल सिंगर और एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि करण औजला की टीम उन्हें चुप करवाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि मैं हॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करती हूं। करण औजला के साथ मेरे निजी संबंध के बाद मुझे चुप करवा दिया गया। इतना ही नहीं सार्वजनिक रूप से अपमानित भी किया गया। यह सब तब शुरू हुआ जब मुझे पता चला की वह शादीशुदा हैं। करण की टीम इन्फलुएंसर्स से मिलकर इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।

2 साल पहले करण ने पलक संग की थी शादी

आपको बता दें कि करण औजला ने कैनेडा की रहने वाली मेकअप आर्टिस्ट संग साल 2023 में शादी रचाई थी। पलक औजला सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह दुबई के एक लग्जरी सैलून की सीईओ हैं। दोनों का बॉन्ड अकसर तस्वीरों में दिखता रहता है, लेकिन जब से मिस गोरी ने करण पर आरोप लगाए हैं तब से उनका किसी भी प्रकार का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।

More from Filmibeat

Read more about: karan aujla
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X