यशराज फिल्मस का भी टीवी चैनल
टीवी चैनलो की अंधाधुंध कमाई को देखते हुए पूंजीपतियों में अपना अपना चैनल खोलने की होड लगी है तो भला फिर यशराज बैनर पीछे क्यों रहे..!
इसलिए सन 2008 साल के मध्य तक यशराज अपना स्वयं का चैनल शुरु करने जा रहा है. इसकी मुखिया के रुप में रविना कोहली को नियुक्त किया गया है जो कि फिल्मकार कुणाल कोहली की पत्नी है.
यशराज सूत्रों के अनुसार इस चैनल में सास बहू के रोने धोने वाले पारिवारिक शो नही दिखाये जायेंगे बल्कि गंभीर किस्म के शो, डाक्यूमेंट्री, रियलटी शो और दिलचस्प कहानिया व घटनाओं आदि को प्रमुखता दी जायेगी.
फिलहाल तो चैनल की तैयारियां और रुपरेखा पर तेजी से काम चल रहा है.


Click it and Unblock the Notifications