..................... Tarzan Hindi movie actor hemant birje car accident with family on the mumbai pune expressway।टार्जन हिंदी मूवी के एक्टर हेमंत बिरजे का कार एक्सीडेंट परिवार के साथ मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हादसा - Hindi Filmibeat

बॅालीवुड के टार्जन हेमंत बिरजे का मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट, पत्नी- बेटी के साथ बड़ी घटना

बॅालीवुड के टार्जन हेमंत बिरजे का मंगलवार की रात मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए हैं। इस दौरान हेमंत बिरजे की पत्नी भी उनके साथ थीं। मिली जानकारी के अनुसार कार में हेमंत बिरजे अपनी पत्नी और बेटी के साथ थे। लेकिन बेटी को किसी तरह की कोई चोट नहीं आयी है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बोला है कि यह रात को करीब 8 बजे के करीब दुर्घटना हुई है। हेमंत बिरजे और उनकी पत्नी को चोट आयी है।

टोल प्लाजा के पास हेमंत बिरजे की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है। शिरगांव पुलिस चौकी के निरीक्षक सत्यवान माने ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि एक्सीडेंट के बाद हेमंत बिरजे के पूरे परिवार को करीब के पुणे पावना के पास मौजूद अस्पताल में ले जाया गया। सभी को मामूली सी चोटें आयी हैं।

Hemant Birje

याद दिला दें कि हेमंत बिरजे को बॅालीवुड में सुपरहिट फिल्म एडवेंचर्स ऑफ टार्जन के नाम से जाना जाता है। हेमंत बिरजे ने इसके बाद कई सारी फिल्में की हैं। लेकिन पहचान उन्हें बतौर टार्जन बनकर मिली है। इस फिल्म को इतना पसंद किया गया है कि आज तक हेमंत को टार्जन कहकर बुलाया जाता है।हेमंत बिरजे की फिल्मों की लिस्ट में अंगारे, वीराना, तहखाना जैसी हॉरर फिल्में भी शामिल हैं। इसके साथ कई फिल्में भी उन्होंने की।

फिर भी वह स्टारडम के स्तर तक पहुंच नहीं पाए हैं। साल 1985 में हेमंत बिरजे की फिल्म टार्जन रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस किमी काटकर के साथ हेमंत बिरजे ने बोल्ड सीन दिए थे। साल 2016 के दौरान यह खबर सामने आयी थी कि हेमंत बिरजे की आर्थिक हालत खराब हो गए हैं। बता दें कि हेमंत बिरजे और उनके परिवार की तबीयत एक्सीडेंट के बाद स्थिर है। हेमंत बिरजे लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। साथ ही बीते कई सालों से हेमंत बिरजे के आर्थिक हालत को लेकर कोई जानकारी नहीं आयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X