'टार्जन' फेम एक्टर जो लारा का विमान दुर्घटना में निधन, पत्नी समेत 6 और लोगों की भी मौत
टार्जन का रोल निभाने वाले 58 वर्षीय अमेरिकी एक्टर जो लारा का प्लेन क्रैश में निधन हो गया। जो और उनकी पत्नी ग्वेन शम्ब्लिन लारा समेत विमान में सवार 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा अमेरिका के नेशविल शहर के पास एक झील में हुआ। जांच मे जुटे अधिकारी ने बताया कि किसी के बचे होने की उम्मीद नहीं है। फिलहाल छानबीन की जा रही है।
रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक छोटा बिजनेस जेट था, जो शनिवार को सुबह 11 बजे क्रैश हो गया। इस विमान ने स्मिर्ना के रदरफोर्ड एयरपोर्ट से फ्लोरिडा के पाम बीच के लिए उड़ान भरी थी।

प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों की पहचान जारी कर दी गई है। इनमें ब्रांडन हाना, जो लारा, ग्वेन लारा, डेविल एल मार्टिन, जेनिफर जे मार्टिन, जोनाथन वॉल्टर्स और जेसिका वॉल्टर्स थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। RCFR ने अपने पोस्ट में जानकारी दी थी कि एयरक्राफ्ट का मलबा मिला है।
जो लारा की बात करें तो, एक्टर ने 1989 में टीवी सीरीज 'टार्जन इन मैनहैट्टन' में टार्जन का किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने 1996 से 1997 के बीच टीवी सीरीज टार्जन द एपिक एडवेंचर में काम किया था। इससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा वो कई एक्शन फिल्मों में नजर आए इनमें 'स्टील फ्रंटीयर' और 'अमेरिकन साइबर्ग: स्टील वॉरियर' है। 2018 में उन्होंने ग्वेन शम्ब्लिन लारा से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं।


Click it and Unblock the Notifications