..................... ऑस्कर की होड़ में 'तारे ज़मीं पर' - Hindi Filmibeat

ऑस्कर की होड़ में 'तारे ज़मीं पर'

By Staff

आमिर ख़ान की फ़िल्म 'तारे ज़मीं पर' ऑस्कर पाने की होड़ में शामिल हो गई है. भारत से विदेशी भाषा की श्रेष्ठ फ़िल्मों की श्रेणी में इसे प्रवेश मिलेगा.

शनिवार शाम मुंबई में फ़िल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ़ से फ़िल्म निर्माता सुनील दर्शन ने इसकी घोषणा की.

मानसिक तौर पर अविकसित बच्चे (डाइसलेक्सिया) की कहानी को बयाँ करती इस फ़िल्म का निर्देशन आमिर ख़ान ने किया था और फ़िल्म में आमिर ने ख़ुद प्रभावशाली भूमिका अदा की.

इस फ़िल्म में डाइसलेक्सिया पीड़ित बच्चे का किरदार निभाने वाले दर्शील सफारी की अदाकारी को खूब सराहा गया.

2007 में रिलीज़ हुई तारे ज़मीं पर की पटकथा लिखी थी अमोल गुप्ते ने. आमिर ख़ान के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई इस फ़िल्म ने एक अरब 31 करोड़ रूपए का कारोबार किया.

दूसरा मौका

आमिर ख़ान प्रोडक्शन की पिछली फ़िल्म लगान ऑस्कर की इस श्रेणी में नामांकन सूची तक पहुंची थ.

बतौर निर्देशक आमिर की यह पहली फ़िल्म थी

इस बार भारत की ओर से ऑस्कर के लिए प्रवेश पाने की होड़ में कुल नौ फ़िल्में थीं.

मुख्य होड़ तारे ज़मीं पर और नीरज पांडे की 'ए विडनेस डे' के बीच थी.

अन्य फ़िल्मों में आमिर खान के मित्र और उनकी पिछली फ़िल्म लगान के निर्देशक आशुतोष गोवारीकर की जोधा अकबर, अभिषेक कपूर की रॉक ऑन, सुभाष घई की ब्लैक एंड ह्वाइट, निशिकांत कामथ की मुंबई मेरी जान पर भी विचार हुआ.

81वाँ ऑस्कर पुरस्कार समारोह 22 फरवरी 2009 को आयोजित किया जाएगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X