..................... Tarakesh Chauhan who once played the role of Dhritarashtra now work in adult web series - Hindi Filmibeat

धृतराष्ट्र का रोल निभा चुका ये एक्टर अब करता है कमसिन लड़कियों संग रोमांस, गंदी फिल्मों में काम करने को मजबूर

tarakesh

Tarakesh Chauhan Adult Web Series: रामानंद सागर ने टीवी की दुनिया को एक ऐसा शो दिया है, जिसका एहसानमंद हर कोई रहेगा। हम बात कर रहे हैं सीरियल 'श्री कृ्ष्णा' की। इस सीरियल के किरदारों को आज भी खूब याद किया जाता है। इस सीरियल की स्टार कास्ट इतनी ज्यादा अच्छी थी कि लोग आज भी उनसे जुड़े चेहरों को नहीं भूल पाए हैं। आज हम उसी स्टारकास्ट में से एक एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनके बारे में चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

लोकप्रिय टीवी शो 'श्री कृष्णा' के किरदारों में से एक हैं धृतराष्ट्र का किरदार निभाने वाले तारकेश चौहान, जिन्होंने 'बालिका वधू', 'तेनाली राम', 'दुर्गा' और 'ये है आशिकी' जैसे बड़े सीरियल में भी काम किया। आज वो अपना पेट पालने के लिए क्या-क्या कर रहे हैं?

तारकेश चौहान जो कभी धृतराष्ट्र का रोल करके फेमस हुए थे अब वो एडल्ट फिल्मों और सीरीज में महिलाओं के साथ इश्क फरमाते नजर आते हैं। जी हां, तारकेश चौहान उल्लू ऐप की एडल्ट सीरीज में काम कर रहे हैं। वह एडल्ट शोज में ससुर का रोल करते नजर आते हैं, जिन्हें बाबूजी के नाम से भी जाना जाता है और वह अपने से छोटी उम्र की महिलाओं के साथ रोमांस करते दिखते हैं।

धार्मिक शो के बाद तारकेश अब अडल्ट फिल्मों में काम क्यो करने लगे हैं? इंटरनेट पर मौजूद कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो जब उन्हें अच्छा काम मिलना बंद हो गया तो उन्हें पैसों की काफी तंगी होने लगी। जिसके बाद वह मजबूरी में ही उल्लू ऐप की एडल्ट सीरीज में काम करने लग गए।

बता दें कि तारकेश चौहान 'श्री कृष्णा' के अलावा बी.आर चोपड़ा की 'महाभारत' में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल 'अलिफ लैला' में भी काम किया है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपना एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। इस चैनल पर वह अपने ऑडिशन वीडियो शेयर करते हैं। तारकेश ने 'तुम्हारे सहारे' नाम के टीवी सीरियल से एक्टिंग में डेब्यू किया था।

Read more about: tarakesh chauhan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X