कार्तिक-तारा की डेटिंग की खबरों के बीच सामने आया बड़ा सच, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Tara Sutaria- Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों अक्सर ही साथ में देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के साथ के कई सारे वीडियो और फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं। फैंस दोनों को साथ में पसंद करते हैं। इसी बीच ऐसी खबरें आ रही हैं दोनों फिल्म आशिकी 3 में नजर आएंगे। परंतु अब इस खबर को लेकर अनुराग बसु ने खुलासा करते हुए सच बताया है।
कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया-
तारा सुतारिया और कार्तिक आर्यन दोनों आजकल साथ में कई बार देखे जाते हैं। हाल ही में रुमर्स उड़े थे कि एक्ट्रेस तारा सुतारिया को आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के अपोजिट लीड रोल प्ले करने के लिए साइन किया गया है। वहीं अब मेकर अनुराग बसु ने इन रुमर्स पर रिएक्ट किया है और सच बताया है।
अनुराग बसु का फिल्म का लेकर खुलासा-
आशिकी 3 का डायरेक्शन अनुराग बसु कर रह हैं। अनुराग ने हाल ही में आशिकी 3 में तारा सुतारिया को लिए जाने के रुमर्स पर रिएक्ट किया है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अनुराग ने कहा, - नहीं, फिल्म की फीमेल लीड को अभी तक फाइनल नहीं किया गया है। वहां सब कुछ एक अटकल है। यह पूछे जाने पर कि क्या तारा सुतारिया को फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए चुना गया है। इस पर फिल्म मेकर ने खुलासा किया नहीं किसी को भी फाइनल नहीं किया गया है।
जल्द शुरु होगी आशिकी 3 की शूटिंग-
अनुराग बसु के निर्देशन बन रही 'आशिकी 3' की शूटिंग अगले साल जनवरी के आखिर में शुरू होगी। फिलहाल फिल्म के संगीत और प्री प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। इससे पहले आशिकी फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में हिट रही थीं। फिल्म के मुख्य किरदार में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। वर्ष 1990 में रिलीज राहुल राय और अनु अग्रवाल अभिनीत फिल्म आशिकी के गाने सुपरहिट हुए थे। उसके बाद वर्ष 2013 में आई इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म आशिकी 2 में श्रद्धा कपूर और आदित्य राय कपूर की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
