इश्क ऑन द रैंप! Tara Sutaria ने सबके सामने किया प्यार का इजहार? वीर पहाड़िया को दिया ऑन कैमरा किस

veer tara

Tara Sutaria Veer Pahariya relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें सामने आ रही हैं कि तारा को एक बार फिर प्यार हो गया है और इस बार उनका दिल आया है एक्टर वीर पहाड़िया पर। सबसे दिलचस्प बात ये है कि तारा और वीर अब अपने रिश्ते को छुपाने के मूड में बिल्कुल भी नहीं लग रहे।

तारा ने दिया फ्लाइंग किस

दरअसल, गुरुवार को दिल्ली में हुए इंडिया कुट्योर वीक के दौरान तारा सुतारिया ने रैंप वॉक किया। इस मौके पर उन्होंने स्टेज पर चलते हुए फ्रंट रो में बैठे वीर पहाड़िया को फ्लाइंग किस दिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

खूबसूरत लग रही थीं तारा

वीडियो में देखा जा सकता है कि तारा ने स्ट्रैपलेस गाउन पहना हुआ था और उन्होंने शिमरी जूलरी के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया था। रैंप पर चलते हुए तारा बेहद कॉन्फिडेंट और खुश नजर आ रही थीं। जैसे ही उन्होंने वीर को देखा, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के उन्हें फ्लाइंग किस दिया। वीर ने भी मुस्कुराते हुए उसका जवाब फ्लाइंग किस से ही दिया।

एयरपोर्ट में भी साथ आए थे नजर

वीर की आंखें तारा से हट ही नहीं रही थीं। जब तारा रैंप से बाहर जा रही थीं, तो वीर उन्हें जाते-जाते तक निहारते रहे। तारा और वीर के बीच की ये केमिस्ट्री अब सबका ध्यान खींच रही है। गुरुवार सुबह भी दोनों को एयरपोर्ट पर साथ में देखा गया था। दोनों ट्विनिंग करते हुए दिखाई दिए।

मई से चर्चा में है रिश्ता

तारा और वीर के रिलेशनशिप की खबरें मई 2025 में उस वक्त सामने आईं, जब दोनों ने एक साथ लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया था। इसी प्रोजेक्ट के दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई।

इसके बाद दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर एक डिनर डेट के बाद साथ में देखा गया था। हालांकि उस वक्त दोनों ने साथ में कोई पोज नहीं किया था, लेकिन अब ऐसा लगता है कि दोनों अपने रिश्ते को पब्लिक करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

वेकेशन की फोटोज भी हुई थीं वायरल

कुछ समय पहले तारा और वीर को इटली में साथ में वेकेशन मनाते भी देखा गया था। भले ही उन्होंने एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर नहीं कीं, लेकिन दोनों की तस्वीरों में बैकग्राउंड एक जैसा था, जिससे साफ पता चल गया कि वे साथ में थे।

तारा और वीर के पुराने रिश्ते

तारा सुतारिया इससे पहले एक्टर आदर जैन (रणबीर कपूर के कजिन) को करीब तीन साल तक डेट कर चुकी हैं। लेकिन 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद उनका नाम एक्टर अरुणोदय सिंह से जोड़ा गया, हालांकि तारा ने इन खबरों को गलत बताया।

वहीं वीर पहाड़िया की बात करें तो उनका नाम पहले मानुषी छिल्लर के साथ जुड़ा था। लेकिन वीर ने साफ कर दिया था कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इसके अलावा ऐसी भी खबरें रही हैं कि वीर ने एक समय सारा अली खान को भी डेट किया था, जब वह फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आई थीं।

अब सबके सामने है रिश्ता!

तारा और वीर की ताजा केमिस्ट्री और लगातार एक साथ देखे जाने से ये बात लगभग तय मानी जा रही है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों अपने रिश्ते को खुलकर जाहिर कर रहे हैं और फैंस भी इस नई जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: tara sutaria veer pahariya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X