..................... ब्रेकअप के खबरों के बीच बुरी तरह से ट्रोल हुईं तारा सुतारिया Tara Sutaria trolled badly amid news of breakup with Aadar Jain - Hindi Filmibeat

ब्रेकअप के खबरों के बीच बुरी तरह से ट्रोल हुईं तारा सुतारिया, लोग बोले- प्लास्टिक और पेंट का..

tara sutaria

तारा सुतारिया अक्सर किसी ना किसी कारण खबरों का हिस्सा रहती हैं लेकिन इस वक्त वो बुरी तरह से ट्रोल की जा रही हैं। जी हां, उनका एक वीडियो हाल ही में सामने आया है जिसके आने के बाद उनके लुक्स को लेकर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि तारा सुतारिया ने खूबसूरत दिखने के लिए अपन चेहरे के साथ काफी कुछ किया है। इसके अलावा उनको इसलिए भी ट्रोल किया जा रहा है,

क्योंकि के ब्रेकअप की खबरों के बाद वो काफी जल्दी पब्लिक में दिख रहीं हैं और पार्टी अटेंड कर रही है। इंस्टैंट बॉलीवुड ने एक वीडियो साझा किया है जिसके बाद से उनको ट्रोल किया जा रहा है।

क्या कह रहे हैं यूजर्स

एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, ''प्लास्टिक और सिलिकॉन और एशियन पेंट्स का मिश्रण।'' इसके अलावा एक का कहना है, "इसका तो ब्रेकअप हुआ था ना इतनी जल्दी ठीक भी हो गई। हाय रे बॉलीवुड।'' इसके अलावा एक का कहना है, ''इतनी नकली लाइफ जीना आसान है क्या?'' इस तरह से लगातार लोग तारा को ट्रोल कर रहे हैं।

आदर जैन से ब्रेकअप

बता दें कि तारा सुतारिया अपने ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन को लेकर भी खबरों में और कथित तौर इन दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अक्सर साथ देखे जाते थे। हालांकि, इस हफ्ते की शुरुआत में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं जिससे उनके फैंस का काफी दिल टूट गया है।

वर्कफ्रंट

अभिनेत्री ने जब से अभिनय करियर की शुरुआत की है तब से ही वो चर्चा में हैं। इस वक्त वो फिल्म अपूर्वा कर रहीं हैं जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस साल उनका ये बड़ा धमाका देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X