'हीरोपंती 2' में टाइगर श्रॉफ के साथ बनी नजर आएंगी तारा सुतारिया, दूसरी बार बनी जोड़ी

कई अटकलों के बाद, हीरोपंती 2 के निर्माताओं ने आखिरकार तारा सुतारिया को सफल एक्शन फ्रैंचाइज़ी की दूसरी किस्त में टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी फीमेल लीड के रूप में घोषित कर दिया है।

साथ ही, तारा सुतारिया निर्माता की आने वाली एक और फिल्म का भी हिस्सा है, जिसमें वह अहान शेट्टी के साथ नज़र आएंगी। प्रोडक्शन हाउस ने जानकारी देते हुए कहा, "साजिद सर ने अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म में तारा के कुछ सीन देखे थे और उनकी शानदार परफॉर्मेंस ने उनका दिल जीत लिया था। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, जो टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती 2 में भूमिका के लिए एक परफ़ेक्ट मैच होगीं।"

Tara Sutaria

तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ दो साल बाद एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नज़र आएंगे। इस साल की शुरुआत में, निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने हीरोपंती 2 की घोषणा की थी और एक्शन फ्रैंचाइज़ी की दूसरी किस्त के साथ, निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने स्केल, एक्शन और अन्य सभी पहलुओं के मामले में इस फ्रैंचाइज़ी को अगले स्तर पर ले जाने की योजना बनाई है।

"हीरोपंती 2" का निर्देशन अहमद खान करेंगे, जिन्होंने इससे पहले बागी फ्रैंचाइज़ी से बागी 2 और बागी 3 का निर्देशन किया है।

"हीरोपंती" की पहली किस्त ने बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। जिसमें टाइगर का एक्शन फिल्म का मुख्य आकर्षण रहा था। फैंस द्वारा तारा और टाइगर की केमिस्ट्री को भी बहुत पसंद किया गया है और अब हाई ऑक्टेन एक्शन और साजिद नाडियाडवाला के साथ, हीरोपंती 2 से फैंस को इंप्रेस करने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X