सुनील शेट्टी के बेटे का धमाकेदार 'एक्शन' डेब्यू FINAL- साथ में दिखेंगी ये न्यू एक्ट्रेस
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के डेब्यू की काफी चर्चा है। अहान फिल्म 'RX 100' के हिंदी रीमेक से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। बता दें, इस फिल्म में उनके साथ दिखेंगी 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' से डेब्यू करने जा रहीं तारा सुतारिया। इसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। यह फिल्म एक एक्शन- रोमांस होगी। फिल्म के निर्देशक हैं मिलन लुथरिया।
फिल्म के बारे में डायरेक्टर मिलन लूथरिया ने बताया, 'इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है। दोनों ही लीड सितारों का किरदार काफी दमदार है। मैं दोनों को रिहर्सल वर्कशॉप के दौरान परफॉर्म करते हुए देख चुका हूं और उनके बीच की केमिस्ट्री काफी अच्छी है। अब हम इस फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हैं। बता दें, फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला, इससे पहले जैकी श्रॉफ के बेटे टाईगर श्रॉफ को हीरोपंती से लॉन्च कर चुके हैं। साजिद का मानना है कि जहां टाईगर की बॉडी एक एक्शन फिल्म के मुताबिक थी वहीं अहान के लिए रोमांटिक छवि बेस्ट रहेगी।
अहान शेट्टी की इस डेब्यू का टाइटल रखा गया है- तड़प। बताया जा रहा है कि फिल्म भले ही एक रीमेक है, लेकिन इसकी कहानी में काफी बदलाव किये गए हैं। फिल्म का क्लाइमैक्स कुछ कुछ तेरे नाम की तरह रखने की प्लानिंग चल रही है, जहां हीरो अकेला रह जाता है और लड़की उससे दूर हो जाती है। यानि की इमोशनल ट्रैजिक एंडिंग।
यहां जानें अहान शेट्टी के अलावा कौन कौन से स्टार किड्स करने वाले हैं डेब्यू-
{photo-feature}


Click it and Unblock the Notifications