समुद्र किनारे तारा सुतारिया ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, ग्लैमरस तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

तारा सुतारिया बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वो अक्सर अपनी लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। तारा सुतारिया अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और उनके लुक्स को यूजर्स पसंद भी करते हैं। पिछले दिनों तारा सुतारिया ब्रेकअप की खबरों की वजह से चर्चा में थी लेकिन फिलहाल उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
दरअसल, तारा सुतारिया ने बीच पर की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। दिखने में बेहद खूबसूरत तारा सुतारिया की ये सेंशुअल तस्वीरें ही लोगों के होश उड़ाने के लिए काफी है। तारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।
तारा सुतारिया ने इन तस्वीरों में सफेद रंग का आउटफिट पहन रखा है। साथ ही तेज हवाओं के बीच वो मस्ती करती दिख रही हैं। उनकी ये दिलकश तस्वीरें काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश भी हैं। तारा सुतारिया के फैंस भी तेजी से इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

तस्वीरें बटोरती हैं सुर्खियां
तारा सुतारिया अपने स्टाइलिश फैशन की वजह से अक्सर पॉपुलैरिटी बटोरती हैं। फैशन पंडित भी उनके लुक्स की तारीफ करते हैं तो वहीं फैंस को तारा अक्सर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर ट्रीट देती हैं। ऐसा ही उन्होंने एक बार फिर किया है। अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में तारा सुतारिया सफेद फ्लोरल ब्रालेट और व्हाइट लूज पेंट में काफी सेक्सी लग रही हैं।

हर तस्वीर में बरपाया कहर
इसके पहले भी उन्होंने अपनी एक क्लोजअप तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो काफी खूबसूरत और सेंशुअल लग रही थीं। तारा की इन तस्वीरों को भी लोगों ने पसंद किया था।

रह चुकी हैं मॉडल
साथ ही, कुछ दिनों पहले तारा सुतारिया ने ऑफ शोल्डर ब्रालेट टॉप और लूज पैंट में मिरर सेल्फी शेयर की थी। तारा की यह तस्वीर भी काफी वायरल हुई था। बता दें कि तारा सुतारिया बॉ़लीवुड में कदम रखने से पहले टॉप मॉडल हुआ करती थीं।

जबरदस्त फैन फॉलोइंग
बता दें कि तारा सुतारिया की इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उन्हें 9 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। वहीं, तारा की लेटेस्ट तस्वीरों को लगभग 7 लाख लोगों ने लाइक किया है।


Click it and Unblock the Notifications