..................... Tara Sutaria refuses to comment on break-up rumours with Aadar Jain, know how she reacted। तारा सुतारिया ने आदर जैन के साथ ब्रेक अप की अफवाहों पर नहीं किया कॉमेंट, जानें कैसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन - Hindi Filmibeat

तारा सुतारिया ने आदर जैन के साथ ब्रेक अप की अफवाहों पर नहीं किया कॉमेंट, जानें कैसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

Tara Sutaria

आदर जैन के साथ ब्रेक अप की खबरों के बीच तारा सुतारिया पहली बार मीडिया के सामने अपीयर हुईं। तारा सुतारिया और आदर जैन लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं लेकिन पिछले दिनों कई मीडिया हाउस ने इस खबर को रिपोर्ट किया था कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। इन खबरों के बीच तारा सुतारिया बुधवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं।

तारा सुतारिया मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो रही थीं। इस दौरान तारा सुतारिया ब्लैक आउटफिट के साथ ब्राउन कोट पहनी हुई थीं। साथ ही उन्होंने ब्लैक बूट और ब्लैक सनग्लास के साथ बैग भी लिया हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तारा पापाराज़ी का अभिवादन स्वीकार करती भी नजर आ रही हैं।

तारा सुतारिया ने पापाराजी की तरफ मुड़कर स्माइल भी किया। जैसे ही तारा एयरपोर्ट गेट की ओर बढ़ीं, पापाराजी में से किसी ने पूछा- तारा जी जो आर्टिकल आ रहा है आपके नाम से वो ट्रू है क्या..ब्रेकअप के बारे में। तारा सुतारिया ने यह सुनकर स्माइल के साथ पापाराजी को देखा लेकिन उनकी बातों पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी।

मीडिया की तरफ देखा

मीडिया की तरफ देखा

बाद में तारा ने पापाराजी की तरफ मुड़कर देखा और मीडिया को धन्यवाद भी कहा। बता दें कि, ईटाइम्स की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा गया था- तारा और आदर ने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दोनों मैच्योर हैं और आगे भी दोस्ती बरकरार रखेंगे।दोनों एक दूसरे का ख्याल रखते हैं।

आदर के बारे में कही थी ये बात

आदर के बारे में कही थी ये बात

वहीं, तारा सुतारिया ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि आदर के साथ रिलेशनशिप को छिपाने के पीछे उन्हें कोई वजह नजर नहीं आती है। उन्होंने कहा था- जब आप किसी चीज पर गर्व करते हैं, तो उसमें छिपाने जैसा कुछ भी नहीं होता है।

दिवाली पार्टी में हुई थी मुलाकात

दिवाली पार्टी में हुई थी मुलाकात

मिली जानकारी के अनुसार तारा सुतारिया और आदर जैन पहली बार एक दिवाली पार्टी के दौरान मिले थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और रिलेशनशिप में आए। दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी की जाती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X