रॉकी भाई के साथ बन गई तारा सुतारिया की जोड़ी? इस फिल्म में यश के साथ नजर आएगी हसीना!

Tata Sutaria In Toxic- तारा सुतारिया ने कुछ शानदार प्रोजेक्ट्स में काम करके अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। हालांकि अभी तक उनको वो सफलता नहीं मिली है जो वो चाहती हैँ। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है।
पता चला है कि तारा के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है और ये उनकी करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। कहा जा रहा है तारा सुतारिया काफी जल्दी केजीएफ स्टार यश के साथ स्क्रीन साझा करती हुई नजर आने वाली हैं।
इस फिल्म का नाम टॉक्सिक होने वाला है। जूम की माने तो इस फिल्म यश और कियारा आडवाणी तो पहले से ही थे और अब तारा सुतारिया के शामिल होने के बाद माहौल और भी बन गया है।
उन्होने बताया कि, गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर में तारा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। हालांकि इसको लेकर मेकर्स कब आधिकारिक ऐलान करते हैं ये तो वक्त ही बताएगा।
क्या बोले लोग
क्यो बोले लोग.. इस खबर के बाद एक ने लिखा, ''तारा सुतारिया के लिए वास्तव में खुश हूं।'' एक का कहना था, ''तारा का यश के साथ काम करने का सपना हुआ पूरा..।'' एक ने लिखा, ''कोई नफरत नहीं लेकिन मुझे लगता है कि उसकी अभिनय क्षमता औसत है।'' एक ने लिखा, ''ओजी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि आखिरकार उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं @tarasutaria.'' एक ने लिखा, ''बहुत बहुत बधाई हो।''
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर तारा सुतारिया आखिरी बार वेब सीरीज अपूर्वा में नजर आईं थीं। इस वक्त भी वो कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं और काफी जल्दी लोगों के बीच धमाका करने वाली हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वो बड़ी हिट की तलाश में हैं जो कि जल्दी ही पूरी हो सकती है। तारा सुतारिया बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वो अक्सर अपनी लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। तारा सुतारिया अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और उनके लुक्स को यूजर्स पसंद भी करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications