VIDEO: गर्लफ्रेंड तारा के कपड़ों से टेंशन में दिखे BF वीर पहाड़िया, बार बार करते रहे प्रोटेक्ट

Tara Sutaria Veer Pahariya Video: बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया पिछे काफी समय से अपने रिलेशशिप स्टेटस को लेकर छाई हुई हैं। आदर जैस से ब्रेक और फिर वीर पहाड़िया के साथ बढ़ती नजदीकियां कुछ भी फैंस से छिपा नहीं रहा है। अब तारा धीरे धीरे वीर के साथ अपने रिलेशन को खोलती जा रही हैं। पिछले दिनों फैशन शो के बाद अब एक बार फिर से इस नई नवेली जोड़ी का एक वीडियो सामने आया है जो कि फैंस के बीच काफी पॉप्युलर हो रहा है।
वायरल वीडियो में वीर और तारा एक ही गाड़ी से उतरते स्पॉट हुए। हालांकि इस दौरान तारा सुतारिया का फैशन अलग ही लेवल पर था। हद से रिस्की आउटफिट में भी तारा वीर के साथ काफी कंफर्टेबल दिखाई दे रही थी। वहीं वीर भी उन्हे प्रोटेक्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे। गाड़ी से उतरने से लेकर बिल्डिंग के अंदर जाने तक वीर पल पल तारा का ही ख्याल रखते दिखाई दे रहे थे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने खुद रणवीर अल्लाहबादिया के शो में अपने रिश्ते के अफवाहों को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने बताया कि वो अपने रिश्ते में काफी खुश हैं। हालांकि तारा सुतारिया ने सीधे तरीके से वीर पहाड़िया का नाम नहीं लिया। अपने रूमर्ड रिलेशनशिप को कंफर्म करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं काफी अच्छे स्पेस में हूं जहां मैं बहुत खुश फील कर रही हूं। ये चौदहवीं का चांद वाइब्स है।"
कपल के रिलेशनशिप को हवा तब मिली जब एक फैशन शो के दौरान तारा सुतारिया ने रैंप वॉक करते हुए वीर पहाड़िया को फ्लाइंग किस दिया था। इसके बाद से ही दोनों कलाकारों के रिश्ते ने स्पॉटलाइट अपने नाम कर ली।
रणवीर अल्लाहबादिया के शो में तारा सुतारिया ने अपने पिछले रिलेशनशिप को भी लेकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, मुझे लगता है कि मैं खुद को भी जान रही हूं। आप अपने 20 के दशक में बहुत कुछ समझ रहे होते हैं। मुझे पूरी तरह से यकीन नहीं है कि मैं ये कह सकती हूं कि गलतियां हुई थीं।'


Click it and Unblock the Notifications











