कपूर खानदान ने मिलकर उड़ाई लाडले की एक्स गर्लफ्रेंड की खिल्ली, तारा सुतारिया की मां ने ऐसे लगाया दिमाग ठिकाने

Tara Sutaria Mother Reaction On Aadar Jain Time Pass Speech: बॉलीवुड अभिनेता आदर जैन ने आलेखा आडवाणी के साथ शादी कर ली जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। इस शादी में दूल्हे-दुल्हन से कहीं ज्यादा चर्चा अभिनेत्री तारा सुतारिया की रही जो कि आलेखा से पहले आदर जैन के साथ रिलेशन में थीं। दरअसल, एक ओर जहां आलेखा और तारा सुतारिया काफी अच्छी सहेलियां थीं तो वहीं दूसरी ओर आदर जैन ने अपने वेडिंग स्पीच में आलेखा पर प्यार लुटाते हुए अपनी एक्स को टाइप पास बता दिया। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग हंसते और तालियां बजाते दिखाई दिए।
तारा सुतारिया को यू टाइम पास बताना पहले तो जहां नेटिजंस को भी रास नहीं आ रहा था तो वहीं जैसे ही ये वीडियो तारा सुतारिया की मम्मी तक पहुंचा तो उन्होंने इसपर सोशल मीडिया के जरिए अपना रिएक्शन दिया है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम लिए बिना ही एक्स को टाइम पास बताने वालों पर सीधा निशाना साधा है।
तारा सुतारिया की मां ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने आदर जैन का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उनका यह पोस्ट वायरल हो रहा है। तारा सुतारिया की मां ने सवाल पूछा कि क्या कोई ये बात अपनी मां या बेटी से कह पाएगा?
तारा सुतारिया की मां ने जो पोस्ट शेयर किया, उसमें लिखा है, 'अगर आपका बॉयफ्रेंड या पति कभी भी आपसे कुछ असम्मानजनक या अपमानजनक कहता है, तो उससे कहें कि वह इसे एक पेपर पर लिख ले। अपनी कार में बैठे, ड्राइव करके जाए और उसे अपनी मां को दे दे...या बस अपनी बेटी को दे दे। अगर वह यही बात अपनी मां से नहीं कह सकता या नहीं चाहता कि कोई दूसरा आदमी यह बात उसकी बेटी से कहे, तो उसे यह बात आपसे नहीं कहनी चाहिए।'
तारा सुतारिया की मां की दो टूक फैंस को काफी पसंद आ रही है और सोशल मीडिया यूजर्स इसे आदर जैन के लिए सबक बता रहे है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि तारा सुतारिया और आदर करीब चार तक रिलेशन में रहे। तारा सुतारिया कपूर्स के फैमिली फंक्शंस में भी आदर के साथ दिखाई देती थीं। वहीं जब आदर तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे तब आलेखा तारा की काफी अच्छी सहेली थीं।


Click it and Unblock the Notifications












