रणबीर कपूर के भाई ने इस हसीना को कहा था 'टाइमपास', अब एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दिया करारा जवाब

Tara Sutaria

Tara Sutaria New Post: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर के भाई आदर जैन की पिछले महीने शादी हुई थी और इसके चलते वह काफी सुर्खियों में भी रहे थे। बताते चले कि आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड लेखा आडवाणी से शादी रचाई। लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी तारा सुतारिया को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया था।

इसके बाद में आदर जैन को काफी ज्यादा लोगों ने ट्रोल भी किया। दरअसल उन्होंने तारा सुतारिया को अपनी शादी के वक्त टाइम पास कह दिया था और अब तारा सुतारिया ने खुद इसको लेकर करारा जवाब दे दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में हाथ में रिंग पहने हुए एक तस्वीर शेयर की है और एक कैप्शन भी लिखा है।

तारा सुतारिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरों को शेयर किया। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि "एक महिला के तौर पर आपका अंतिम वादा खुद से ही होता है और यह जिंदगी का सबसे बड़ा सुख होता है। आप वही बन कर रहे हैं जो आप इस दुनिया के सामने हैं। मैंने अपने वजूद का जश्न खुद को एक रिंग गिफ्ट करके मनाया है।"

तारा सुतारिया ने अपने इस पोस्ट में आगे यह भी लिखा कि "यह उस बात का रिमाइंडर है कि मैं खुद से कितना ज्यादा प्यार करती हूं।" एक्ट्रेस का यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनके फैंस भी इस पर खूब कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। काफी लोगों ने एक्ट्रेस की तारीफ की है तो वही कुछ लोगों ने उनको स्ट्रांग वूमेन भी कहा है।

लेकिन अगर हम तारा सुतारिया की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। शुरू में उन्होंने टीवी शोज में काम किया और बाद में साल 2019 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू किया। तारा सुतारिया ने आदर जैन को कुछ वक्त के लिए डेट किया था।

More from Filmibeat

Read more about: tara sutaria aadar jain
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X