तारा सुतारिया के एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन को मिला नया हमसफर, सामने आई गर्लफ्रेंड संग तस्वीर

Tara Sutaria: बॉलीवुड तारा सुतारिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। तारा का आदर जैन संग ब्रेकअप लाइमलाइट का हिस्सा था परंतु दोनों में से किसी ने भी इस खबर पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब दिवाली के मौके पर आदर जैन ने अपनी नई गर्लफ्रेंड संग फोटो शेयर करके अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया है।
तारा सुतारिया के एक्स बॉयफ्रेंड को मिला नया साथी-
तारा सुतारिया के एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन ने दिवाली के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में वे गर्लफ्रेंड अलेखा का हाथ थामें एक काउच पर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं।
इस फोटो के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मेरी जिंदगी की रोशनी'। इस फोटो पर रिद्धिमा कपूर सेहनी ने भी मजेदार कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट कर लिखा- 'तुम्हारी रोशनी से मिलने का इंताजर नहीं कर सकती'।
बता दें कि, तारा सुतारिया और आदर जैन की मुलाकात करण जौहर की पार्टी में हुई थी। इसके बाद से ही दोनों को कभी बार एक साथ स्पॉट किया जाता था। हालांकि, 2 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद एक्ट्रेस का साल 2020 में ब्रेकअप हो गया था। इस बात का खुलासा तारा ने खुद किया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया का वर्कफ्रंट-
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो, तारा आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा संग फिल्म 'मरजांवा' में नजर आईं थीं। वहीं, अब वे वेब सीरीज 'अपूर्वा' ने नजर आने वाली है। ये सीरीज 15 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा खबर है कि एक्ट्रेस के पास एक प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है।


Click it and Unblock the Notifications