Tara Sutaria ने ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी में पार की बोल्डनेस की सारी हदें, यूजर्स बोले- उफ्फ ये गर्मी!

तारा सुतारिया लगातार शानदार फिल्में कर रहीं हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। अक्सर देखा जाता है कि फैंस उनकी तारीफ करते रहते हैं। तारा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपने बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, तड़प अभिनेत्री ने बीच पर पोज़ देते हुए ब्लैक एंड व्हाइट मोनोकिनी में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। जैसे ही ये तस्वीर सामने आई धड़ल्ले से वायरल हो रही है और तारा इस तस्वीर में काफी बोल्ड नजर आ रहीं हैं।
इस तस्वीर के साथ उन्होने कैप्शन दिया है, "गर्मी का सूरज, कुछ शुरू हो गया है.. लेकिन ओह! ओह, वो गर्मी की रातें जीवन भर के लिए बच्चे को ग्रीस करें।'' इसके बाद तारा सुतारिया के फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और उनकी हॉट और सिजलिंग फोटो पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "ग्लैमर यहां से शुरू होता है।"
"कुछ जलने वाला है," इसके साथ यूजर ने फायर इमोजी जोड़ा है। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है, ''तारा काफी हॉट लग रहीं हैं।'' अभिनेत्री कुछ समय पहले अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन से ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में थीं।
रिपोर्ट्स थीं कि, दोनों इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं और बात करके दोनों अलग हो गए। वर्कफ्रंट पर तारा सुतारिया कुछ शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर 2022 में नजर आईं थीं लेकिन अब खबरें हैं कि साल 2023 उनके लिए बेहतरीन साबित होने वाला है और कुछ अच्छी फिल्मों के साथ वो दिखने वाली है।
इस वक्त उनको लेकर चर्चाए हैं। तारा सुतारिया को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं और पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











