Tara Sutaria ने काउच पर लेटकर दिए ऐसे पोज, लोग बोले- उर्फी जावेद से अपनी जींस बचाओ

अभिनेत्री तारा सुतारिया ने फिर से सोशल मीडिया पर हंगामा कर दिया है और उनकी कुछ बोल्ड तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं। बता दें कि तारा सुतारिया अक्सर ऐसे पोस्ट करती हैं जिसमें उनकी हॉट तस्वीरें फैंस के लिए सामने आती हैं और छा जाती हैँ। इस बार तारा सुतारिया ने काउच पर लेटकर पोज दिए हैं और लोगों को उनकी ये अदा काफी पसंद आ रही है। इन फोटोज की बात करें तो तारा सुतारिया काउच पर लेटी हैं और अपने हाथ से पैंट नीचे खिसकाती हुई नजर आ रहीं हैं।
उन्होने एक कलर और दो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा की हैं। तारा ने कैप्शन लिखा है, ''आलसी शाम।'' फोटोज सामने आते ही तारा सुतारिया के फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और उनकी हॉट और सिजलिंग फोटो पर कमेंट्स कर रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट किया, "ग्लैमर यहां से शुरू होता है।" इसके अलावा एक ने लिखा है, ''अपनी जींस को उर्फी जावेद से बचाकर रखिए, वो माथे पर पहन लेगी।'' इसके अलावा लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि कुछ समय से तारा सुतारिया अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खबरों का हिस्सा था। पता चला था कि आदर जैन के साथ अब वो नहीं हैं। रिपोर्ट्स थीं कि, दोनों इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं और बात करके दोनों अलग हो गए।
वर्कफ्रंट पर तारा सुतारिया कुछ शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर 2022 में नजर आईं थीं लेकिन अब खबरें हैं कि साल 2023 उनके लिए बेहतरीन साबित होने वाला है और कुछ अच्छी फिल्मों के साथ वो दिखने वाली है।
फिलहाल उनकी बोल्ड तस्वीरों ने फिर से पारा बढ़ाया हुआ है और लोगों को उनका ये हॉट फिगर लुक पसंद आ रहा है जो कि उन्होने फ्लॉन्ट किया है।


Click it and Unblock the Notifications