करीना के भाई ने किया ब्रेक अप तो 41 साल के तलाकशुदा एक्टर पर आया तारा सुतारिया का दिल, नाम जानकर होंगे हैरान

Tara Sutaria Arunoday Singh: पॉपुलर एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली तारा को 'तड़प', 'हीरोपंती 2' और 'एक विलेन रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में काम किया है। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो आदर जैन संग ब्रेकअप के बाद अब उनके एक्टर अरुणोदय सिंह संग डेटिंग की अफवाहें सामने आई हैं।
'ईटाइम्स' की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, तारा सुतारिया 'जिस्म 2' के अभिनेता अरुणोदय सिंह को डेट कर रही हैं। रिपोर्ट की मानें, तो वे दोनों पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में हैं। एक सूत्र ने खुलासा किया है कि अभिनेत्री का परिवार अरुणोदय के बारे में नहीं जानता है, लेकिन उनसे प्यार करता है। रूमर्ड कपल तारा की फैमिली के साथ डिनर डेट पर भी गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं करेंगे।
रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से यह भी कहा गया है कि इंग्लिश भाषा और संस्कृति के प्रति उनका झुकाव एक जैसा है। वहीं, 'फ्री प्रेस जर्नल' की एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, रूमर्ड कपल की उम्र में 13 साल का अंतर है। तारा और अरुणोदय ने अभी तक इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। अरुणोदय की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने 2016 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ली एल्टन से शादी की थी और 2019 में वे अलग हो गए थे।
तारा सुतारिया की बात करें, तो पहले वह आदर जैन संग रिश्ते में थीं। हालांकि, कई सालों तक डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए। उसके बाद, तारा का नाम कार्तिक आर्यन के साथ जोड़ा गया, क्योंकि डिनर की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications













