..................... Tara Sutaria aditya kapoor dating affair and love story after aadar jain and veer pahariya break ups - Hindi Filmibeat

पहले करीना के भाई ने छोड़ा, फिर जाह्नवी के देवर का दिल तोड़ा, इस बार विद्या बालन के देवर पर पड़ी हसीना की नजर

Tara Sutaria Aditya Roy Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। तारा सुतारिया की रिलेशनशिप लाइफ को लेकर अब एक बार फिर से नया अप्डेट सामने आया है।

Tara Sutaria Aditya Roy Kapoor

'ओम' से शुरू हुई तारा सुतारिया आदित्य रॉय कपूर की लव स्टोरी

तमाम सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तारा सुतारिया बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर से आशिकी लड़ा रही हैं। तरा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर का नाम पहले उनकी आने वाली फिल्म 'ओम' को लेकर सुर्खियों में था। वहीं अब मामला इश्क की पटरी पर उतरता दिखाई दे रहा है।

तारा सुतारिया और आदित्या रॉय कपूर की बढ़ती नजदीकियां

Filmfare ने कथित तौर पर इस बात की पुष्टि की कि आदित्य और तारा B-town के नए कपल हैं, तो अफवाहें अपने चरम पर पहुंच गईं। जब इस जोड़ी को इंडस्ट्री के अलग-अलग इवेंट्स और प्राइवेट पार्टियों में एक साथ देखा गया, तो फैंस को पहले से ही शक होने लगा था। उनकी केमिस्ट्री, जिसे पहली बार 'ओम' की वर्कशॉप के दौरान नोटिस किया गया था, अब एक गहरे रिश्ते में बदलती नजर आ रही है। हालांकि दोनों ही एक्टर्स अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्हें बार-बार एक साथ देखे जाने से अब अंदाजा लगाने के लिए ज्यादा कुछ बचा नहीं है।

आदित्य रॉय कपूर और तारा सुरातिया की लव लाइफ

आशिकी के मामले में तारा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर दोनों ही पीछे नहीं हैं। आदित्य रॉय कपूर का नाम श्रद्धा कपूर, रिया चक्रवर्ती से लेकर अनन्या पांडे तक के साथ जुड़ चुका है। वहीं तारा सुतारिया जहां करीना कपूर के कजिन आदर जैन के साथ रिलेशन कंफर्म कर चुकी थीं तो वहीं उसने ब्रेक अप के बाद जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई वीर पहाड़िया के साथ ही उनके नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं। इसके बाद अब वो आदित्य रॉय कपूर को दिल दे चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X