..................... Tara Star Navneet Nishan Reveals She Slapped Harasser, Thought To Be Alok Nath - Hindi Filmibeat

आलोक नाथ को एक्ट्रेस नवनीत निशान ने जड़ दिया था तमाचा? विंटा नंदा का कर रही हैं सपोर्ट

एक के बाद एक खुलासों के बाद बॉलीवुड में घमासान मचा हुआ है और हद तो तब हो गई जब फिल्मों और टीवी के संस्कारी बापूजी यानि आलोक नाथ पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप और रेप करने का आरोप तारा की लेखिका विंटा नंदा ने लगा दिया। बता दें कि इसमें एक और मोड़ आया है और बिना किसी का नाम लिए हुए इस सीरियल की अभिनेत्री नवनीत निशान ने ये पुष्टि की है कि हां उनके साथ ऐसा होता था और एक बार तो खुद उन्होने आरोपी को तमाचा तक मार दिया है।

हालांकि नवनीत ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन इस बयान के बाद फिर से आलोक नाथ सवालों के घेरे में है। इसके अलावा खुद नवनीत निशान को भी इसका सामना करना पड़ा था और उनको भी गलत तरीके से सीरियल के मेन लीड के द्वारा छुआ जाता था।

alok nath, आलोक नाथ

इस बात का खुलासा खुद विंटा नंदा ने किया था। बता दें कि जब से कैंपेंन #MeToo सामने आया है जाने कितने लोगों के ऊपर गंभीर आरोप लग चुके है। आलोक नाथ को आपने हमेशा आपने किसी ना किसी संस्कारी रोल में देखा होगा लेकिन इन आरोंपों ने उनकी एक छवि ऐसी भी बना दी है।

बता दें कि इसके बाद आलोक नाथ का भी बयान आया है और उन्होने विंटा नंदा की बातों को गलत बताते हुए कहा था कि उन्होने ऐसा नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X