इंटरनेशनल फेस्टिवल में मिली पहचान, अब जल्द बड़े पर्दे पर रिलीज होगी रोमांटिक फिल्म Tara & Akash

By Filmibeat Desk
Tara amp amp Akash

Tara & Akash Love Beyond Realms: फीचर फिल्म 'Tara & Akash: Love Beyond Realms' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का को-प्रोडक्शन नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NFDC) और Whispers from Eternity Films ने मिलकर किया है। फिल्म में दर्शकों को स्विट्जरलैंड के मनमोहक नजारों और भारत की पारंपरिक संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

तारा और आकाश की कहानी

कहानी तारा और आकाश के खूबसूरत रिश्ते और उनकी यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें स्विट्जरलैंड के शहरों की शानदार झलकियों को भारत की समृद्ध परंपराओं के साथ पेश किया गया है। इस फिल्म को तब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली जब इसे स्विट्जरलैंड टूरिज्म के साथ कोलैब करने का मिला।

दमदार स्टारकास्ट और डायरेक्शन

फिल्म को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और NFDC के कोलैबरेशन से रिलीज किया जाएगा। इसमें लीड रोल में जितेश ठाकुर और अलंकृता बोरा नजर आएंगे। इनके साथ ही दिग्गज कलाकार दीप्ति नवल, अमोल पालेकर और बृजेंद्र काला भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म का डायरेक्शन श्रीनिवास अब्रोल ने किया है। यह फिल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिली पहचान

इससे पहले फिल्म को Film Bazaar 2023, IFFI गोवा में चुना गया था, जहां इसे NFDC के साथ को-प्रोडक्शन डील मिली थी। यह फिल्म की उपलब्धियों में से एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ। इसके अलावा, फिल्म की मार्केट स्क्रीनिंग TIFF 2024 में भी आयोजित हुई, जिसने इसे और खास बना दिया।

Whispers from Eternity Films की बड़ी पेशकश

Whispers from Eternity Films का मकसद ऐसी कहानियां बनाना है, जो सीमाओं को पार कर वैश्विक दर्शकों तक पहुंचे। इस प्रोडक्शन हाउस की पिछली शॉर्ट फिल्म The Divine Romance ने OTT पर 50 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल किए थे। अब Tara & Akash: Love Beyond Realms के साथ यह टीम अपनी सबसे बड़ी प्रस्तुति दर्शकों के सामने ला रही है।

More from Filmibeat

Read more about: movie
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X