..................... Tapsee Pannu uploads a picture with fractured legs and burnt hands - Hindi Filmibeat

तापसी पन्नू की वायरल तस्वीर - दोनों पैर टूटे, जले हुए हाथ, कहा यही है एक्टर की ज़िंदगी

By Staff

तापसी पन्नू आजकल अपनी अगली फिल्म गेम ओवर के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म की तमिल और तेलुगू में बनी है और 14 जून को रिलीज़ हो रही है। अब तापसी ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम की है जहां उनके दोनों पैरों पर प्लास्टर बंधा हुआ है और हाथ जले हुए हैं। उनकी ये तस्वीर देखते ही फैन्स घबरा गए हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड से भी कई लोगों ने तापसी का हाल चाल पूछा।

इस तस्वीर के साथ तापसी ने लिखा कि चूंकि बर्फ से ढंके पहाड़ों पर शिफॉन साड़ी में 25 दिनों तक नाचना मेरे लिए ज़्यादा मुश्किल होता, इसलिए मैंने ये रास्ता चुना है। एक एक्टर की ज़िंदगी। अब फैन्स असमंजस में पड़ गए कि ये तस्वीर असली है या फिर मेकअप का कमाल है।

tapsee-pannu-uploads-a-picture-with-fractured-legs-and-burnt-hands

एवलिन शर्मा, नीना गुप्ता सहित कई लोगों ने तापसी के जल्दी से ठीक हो जाने के लिए प्रार्थना की। हालांकि उनके करीबी दोस्त, उनकी तस्वीर पर हंसते नज़र आए। लोगों का मानना है कि ये तापसी का मेकअप है उनकी थ्रिलर फिल्म गेम ओवर के लिए जहां वो एक गेमर बनी हैं।

गेम ओवर के टीज़र और ट्रेलर को बहुत पसंद किया गया था। ये फिल्म तापसी के लिए घरवापसी जैसी है क्योंकि उन्होंने अपने करियर की शुरूआत दक्षिण भारतीय फिल्मों से ही की थी। इसके बाद तापसी पन्नू , भूमि पेंडनेकर के साथ सांड की आंख में दिखाई देंगी। फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। जानिए इस फिल्म की कुछ डीटेल्स -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X