तापसी पन्नू ने किया कबीर सिंह डायरेक्टर को ट्रोल लेकिन हद भूल गईं, लोगों ने जमकर लताड़ा
तापसी पन्नू हमेशा ही अपने दो टूक बयान के लिए जानी जाती है। हाल ही में ट्विटर पर तापसी पन्नू ने कबीर सिंह डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी को ट्रोल करने की कोशिश की लेकिन इस चक्कर में तापसी ने ये ध्यान देना ज़रूरी नहीं समझा कि वो किसी की मौत का मज़ाक उड़ा रही हैं। इसके बाद ट्विटर पर उनकी जमकर बुराई हुई और तापसी पन्नू को लोगों ने सरेआम लताड़ा।
दरअसल, कबीर सिंह डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी तब से गालियां खा रहे हैं जब से उन्होंने कहा है कि प्यार में एक दूसरे को थप्पड़ मारना जायज़ है। अगर आपके पास अपने प्रेमी - प्रेमिका को मारने का हक भी नहीं है तो वो प्यार कैसे हुआ। बस इसके बाद से लोग उन्हें ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications











