"मेरी फिल्म भी अच्छी है पर मैं कोई अक्षय कुमार थोड़ी हूं!"

अक्षय कुमार ने पिछले साल बॉलीवुड को एक नया हीरो दिया - तापसी पन्नू। और इस साल वो हीरो एक शानदार फिल्म लेकर आया। जिसका दारोमदार उन पर कम और अक्षय पर ज़्यादा दिखाई दिया। तापसी ने नाम शबाना पर बात की।

तापसी पन्नू स्टारर नाम शबाना धीरे धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है और तापसी पन्नू की जमकर तारीफ हो रही है। अब फिल्म के बारे में बात करते हुए तापसी ने कहा कि वो काफी खुश हैं कि लोगों को फिल्म पसंद आई।

तापसी ने कहा कि मेरे घरवालों ने मुझे कहा कि अब तुम्हें एक्टिंग आ गई है। हालांकि फिल्म अच्छी है पर मैं अक्षय कुमार नहीं हूं जो फिल्म ताबड़तोड़ हिट होने लग जाए। तापसी ने कहा कि इसकी तुलना बेबी से करना बहुत गलत है।

tapsee-pannu-speaks-up-on-naam-shabana-s-comparison-with-akshay-kumar

फिल्म को अक्षय से जोड़ने पर भी तापसी ने कहा कि नाम शबाना को आप अक्षय कुमार के स्टारडम से नहीं जोड़ सकते। वो तीन दिन प्रमोशन में थे और बमुश्किल फिल्म में हैं।
[#FirstLook: इस धमाकेदार पोस्टर पर अक्षय कुमार की छाप है!]

यही कारण है कि अक्षय को फिल्म के पोस्टर से भी दूर रखा गया। ऐसे में जो लोग फिल्म की तुलना बेबी से कर रहे हैं और अक्षय कुमार के स्टारडम से फिल्म की सफलता आंक रहे हैं वो गलत कर रहे हैं।
[#ReadReport: बॉक्स ऑफिस पर कमाई 100 करोड़ पर PROFIT 139 प्रतिशत!]

तापसी ने कहा कि मैं तीन फिल्म पुरानी स्टार हूं, मेरे साथ गलत किया जा रहा है। आप किसी हीरोइन वाले पोस्टर से मेरी तुलना करिए मैं तैयार हूं लेकिन आप अक्षय की बेबी से मेरी नाम शबाना की तुलना करेंगे तो गलत है।

अक्षय कुमार पहले ही कह चुके हैं कि तापसी फिल्म की हीरो हैं। मिलिए बॉलीवुड की ऐसी ही हटके वाले HEROES से

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X