1/2 First Look: तापसी पन्नू ने अक्षय कुमार की नई फिल्म मिशन मंगल से शेयर की पहली तस्वीर
अक्षय कुमार और आर बाल्कि ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म मिशन मंगल अनाउंस की है और अब फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सेट से तापसी पन्नू ने अपनी पहली तस्वीर शेयर की है लेकिन इससे तापसी के लुक के बारे में ज़्यादा कुछ खबर नहीं मिल पाई है। फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज़ हो रही है।
मिशन मंगल में स्टार्स की भरमार है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हाड़ी, नित्या मेनन और शरमन जोशी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म महिला अंतरिक्ष यात्रियों की एक टीम पर बनी कहानी है जो मार्स यानि कि मंगल ग्रह पर जाने के लिए तैयारी कर रही हैं।

फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी शूटिंग शुरू कर दी है और उन्होंने भी फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर शेयर की। कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार ने फिल्म की पूरी टीम की एक तस्वीर के साथ फिल्म का एलान किया था। दिलचस्प ये है कि उस दिन 5 नवंबर को ही असल में भी इस मिशन की शुरूआत हुई थी।
माना जा रहा है कि मिशन मंगल, बॉलीवुड में रिलीज़ होने वाली भारत की पहली स्पेस फिल्म होगी और फिल्म पर काफी तेज़ी से काम चल रहा है। 15 अगस्त 2019 को ये फिल्म जॉन अब्राहम की बाटला हाउस और राजकुमार राव की मेड इन चाइना के साथ क्लैश करेगी।
जानिए 15 अगस्त पर कैसा रहा है बॉलीवुड फिल्मों का प्रदर्शन -


Click it and Unblock the Notifications












