तापसी पन्नू ने शेयर की #WhyTheGap स्कूल की तस्वीर, अनुराग कश्यप - विकी कौशल ने उड़ाई खिल्ली
अक्षय कुमार का #WhyTheGap चैलेंज लेते हुए तापसी पन्नू ने अपने स्कूल की एक तस्वीर शेयर की जहां उन्हें किसी खेल में जीतने के लिए पहला पुरस्कार दिया जा रहा है। उनके इस तस्वीर को पोस्ट करते ही अनुराग कश्यप ने लिखा - चलो कहीं तो पुरस्कार मिला। वहीं विकी कौशल ने भी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा - पक्का दो चार को धक्का मारा होगा।
हालांकि तापसी ने भी दोनों को तुरंत ही जवाब दिया। जहां तापसी ने अनुराग कश्यप को लिखा कि स्कूल कॉलेज तक सब ठीक था। असली टक्कर और Fair Competition तो उसके बाद जीवन में आया। वहीं विकी कौशल के इल्ज़ाम को दरकिनार करते हुए उन्होंने लिखा - नहीं मैं बचपन में बहुत शरीफ थी।



Click it and Unblock the Notifications