तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में पूरे किए 8 साल, कर चुकी हैं 15 फिल्में, 7 फिल्मों की लगी है लाईन

तापसी पन्नू ने 5 अप्रैल 2013 को बॉलीवुड में चश्मे बद्दूर नाम की फिल्म के साथ कदम रखा था और आज वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने आठ साल के सफर के पूरे होने का जश्न मना रही हैं। तापसी पन्नू ने यूं तो अपनी शुरूआत साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से की थी लेकिन धीरे धीरे उन्होंने बॉलीवुड में अपने पैर जमा ही लिए।

हाल फिलहाल तापसी पन्नू काफी चर्चा में रहीं। सबसे पहला तो ये कि उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस के लिए आखिरकार अपना पहला फिल्मफेयर अवार्ड जीता। इसके अलावा, उनके घर पड़ी आईटी रेड की भी चर्चा ज़ोरों पर रही।

tapsee-pannu-shares-8-years-in-bollywood-with-a-collage-see-seven-upcoming-films

वहीं कंगना रनौत के साथ तापसी पन्नू की ट्विटर पर छिड़ी जंग तो सबने देखी ही। ये जंग शुरू हुई थी कंगना के तापसी पन्नू को बी ग्रेड एक्ट्रेस बुलाने के साथ। खैर, इसके बावजूद, तापसी पन्नू के पास इस समय सात बड़े प्रोजेक्ट्स की लाईन लगी है। इनमें पांच हिंदी और दो तमिल फिल्में हैं।

तापसी पन्नू की आने वाली फिल्मों में हसीन दिलरूबा, लूप लपेटा, रश्मि रॉकेट, दोबारा और शाबाश मिट्ठू शामिल है। इसके अलावा, तापसी पन्नू जन गण मन और दीपक सुंदराजन के अनाम तमिल प्रोजेक्ट का भी हिस्सा हैं। वहीं उनका नाम, शाहरूख खान के साथ राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म के लिए भी चर्चा में है।

हल्की सी शुरूआत

हल्की सी शुरूआत

ढेरों तमिल और तेलुगू फिल्में करने के बाद तापसी पन्नू ने अपना डेब्यू किया था फिल्म चश्मे बद्दूर के रीमेक के साथ। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में तापसी पन्नू के अपोज़िट थे दिवेंदु शर्मा, सिद्धार्थ और अली ज़फ़र।

मिला breakthrough

मिला breakthrough

अपने डेब्यू के बाद तापसी ने फिर तमिल - तेलुगू फिल्मों की ओर रूख कर लिया। उनका breakthrough था अक्षय कुमार की बेबी में उनका 10 मिनट का कैमियो। 10 मिनट में तापसी ने दर्शकों को ऐसा बांधा कि हर कोई उनका फैन हो गया।

पिंक के साथ मज़बूत पकड़

पिंक के साथ मज़बूत पकड़

जहां, नीरज पांडे की बेबी ने तापसी के हिंदी फिल्मों के करियर की नींव डाली, उस पर तापसी ने पिंक के साथ एक मज़बूत करियर की ईमारत खड़ी कर दी। बेहद सशक्त फिल्म में तापसी ने अपनी परफॉर्मेंस से सबको झकझोर दिया।

मिली स्पिन ऑफ

मिली स्पिन ऑफ

तापसी की पिंक की सफलता को भुनाने की कोशिश करते हुए नीरज पांडे ने उन्हें बेबी की स्पिन ऑफ फिल्म नाम शबाना में साईन किया। फिल्म अपने कमज़ोर लेखन की वजह से दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई।

कॉमर्शियल सिनेमा की भूख

कॉमर्शियल सिनेमा की भूख

स्टारडम और कॉमर्शियल सिनेमा की भूख ने तापसी को एक बार फिर वहीं लाकर खड़ा कर दिया जहां से उन्होंने शुरूआत की थी। डेविड धवन की जुड़वा 2 रीमेक में तापसी, वरूण धवन के अपोज़िट नज़र आईं। लेकिन जल्दी ही तापसी को भी समझ आया कि वो और बड़े किरदारों के लिए बनी हैं।

अनुभव सिन्हा की मुल्क

अनुभव सिन्हा की मुल्क

अनुभव सिन्हा की मुल्क में तापसी देश के सबसे आम मुद्दे पर बहस करती हुईं नज़र आईं। हिंदू और मुस्लिम। फिल्म में वो एक ऐसे मुस्लिम पिता को बचाती नज़र आईं जिसका बेटा आतंकी निकलने के बाद हर कोई उस पिता के परिवार का जीना मुश्किल कर देता है। फिल्म में तापसी इस मुस्लिम परिवार की हिंदू वकील बहू के किरदार में नज़र आई थीं।

मनमर्ज़ियां के साथ एक और कदम

मनमर्ज़ियां के साथ एक और कदम

तापसी अपने करियर में अनुराग कश्यप की मनमर्ज़ियां के साथ एक कदम और आगे बढ़ीं। हालांकि फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला लेकिन इससे तापसी की उड़ान पर कोई असर नहीं पड़ा।

शाहरूख खान का साथ

शाहरूख खान का साथ

इसके बाद तापसी पन्नू को साथ मिला शाहरूख खान की रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट का जिन्होंने सुजॉय घोष की फिल्म बदला प्रोड्यूस की। फिल्म में एक बार फिर तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन की जोड़ी नज़र आई।

कंट्रोवर्सी में भी जीता दिल

कंट्रोवर्सी में भी जीता दिल

इसके बाद तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर के साथ सांड की आंख में नज़र आईं। शूटर दादी की भूूमिका निभाते हुए तापसी को काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था जिसके बाद तापसी ने लोगों से खुलकर कुछ कड़े सवाल पूछ सबकी बोलती बंद कर दी थी।

आखिरकार मिला स्टारडम

आखिरकार मिला स्टारडम

आखिरकार, तापसी पन्नू को स्टारडम हासिल हुआ अनुभव सिन्हा की फिल्म थप्पड़ के साथ। इस फिल्म को तापसी ने अकेले अपने कंधों पर उठाया और इसे सफलता की सीढ़ियां पार कराईं। अब बस उनकी आने वाली फिल्मों का इंतज़ार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X