शाबाश मीठू पोस्टर - भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान तापसी पन्नू, मिताली राज बायोपिक
तापसी पन्नू उन शानदार अभिनेत्रियों में से हैं जिनके करियर ग्राफ ने हमेशा ऊंचाई ही देखी है। और अब तापसी पन्नू एक शानदार बायोपिक के साथ तैयार हैं। तापसी पन्नू, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक में दिखाई देंगी।
फिल्म का नाम है शाबाश मीठू और फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया है जहां तापसी खेल के मैदान में अपने बल्ले का जादू चलाती दिखाई दे रही हैं।

फिल्म 5 फरवरी 2021 को रिलीज़ होगी। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं रईस फेम राहुल ढोलकिया और इसे प्रोड्यूस कर रही है वायाकॉम 18। फिल्म की कहानी लिखी है प्रिया अवेन ने।
गौरतलब है कि मिताली राज से एक बार किसी प्रेस वाले ने एक सवाल पूछा था - आपका फेवरिट पुरूष क्रिकेटर कौन है? इस पर मिताली ने जवाब दिया था कि क्या आपने कभी किसी पुरूष क्रिकेटर से ये सवाल पूछा है कि उनकी फेवरिट महिला क्रिकेटर कौन है।
इस शानदार जवाब के बाद मिताली पूरे देश में छा गई थीं। इस जवाब के बाद हर क्रिकेट प्रेमी ने दो मिनट रूक कर इसके बारे में सोचा ज़रूर था। क्या उन्हें क्रिकेट से प्यार है या फिर केवल पुरूष क्रिकेट से। इस मामले में मिताली ने महिला क्रिकेट की पूरी धारणा बदल कर रख दी।
अब तापसी इस दमदार किरदार को निभाने जा रही हैं। वैसे अगर उनका करियर ग्राफ देखा जाए तो केवल दमदार किरदार ही मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












