तापसी पन्नू ने किया एलान - 2023 तक Booked हूं, डेट्स नहीं है पर फिर भी लोग मुझे बेरोज़गार कह रहे

तापसी पन्नू इस समय बॉलीवुड की व्यस्ततम अभिनेत्रियों में से एक हैं और ये बात हम नहीं कह रहे हैं। इस बात की पुष्टि खुद तापसी पन्नू ने अपने एक इंटरव्यू में की है। तापसी ने एक इंटरव्यू में कहा कि 2023 तक उनका कैलेंडर पूरी तरह फुल है लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खाली और बेरोज़गार कहते हैं।

तापसी का कहना है कि इन ट्रोल्स को जवाब देने तक का समय उनके पास नहीं रहता है क्योंकि आने वाले दो साल तक उनके पास इतना काम है कि सांस लेने की फुर्सत नहीं है।

tapsee-pannu-says-dont-have-dates-for-new-film-till-2023-but-trolls-call-her-unemployed

हाल ही में तापसी को उनकी फिल्म शाबाश मिट्ठू के लिए उनके ट्रांसफॉर्मेशन को मर्दाना कह कर उन्हें ट्रोल किया था। इसी पर जवाब देते हुए तापसी का कहना है कि अब वो ट्रोल्स पर ज़्यादा ध्यान नहीं देती हैं और इन्हें नज़रअंदाज़ कर देती हैं क्योंकि इनमें से ज़्यादातर या तो नकली अकाउंट्स हैं या फिर खाली लोग।

हालांकि, तापसी ये मानती हैं कि ट्रोल होने की वजह से उनके परिवार को असर पड़ता है लेकिन अब धीरे धीरे इसका भी रास्ता निकल चुका है। तापसी पन्नू का मानना है कि उनकी आवाज़ बुलंद है और जब भी वो किसी मुद्दे पर बेबाकी से राय देती हैं तो लोगों को ये बुलंद आवाज़ पसंद नहीं आती है और इसे ट्रोल करके बंद करने की कोशिश करते हैं। कभी उन्हें बेरोज़गार कह देते हैं तो कभी कुछ और।

आठ प्रोजेक्ट्स का हिस्सा

आठ प्रोजेक्ट्स का हिस्सा

तापसी पन्नू के पास इस समय सात बड़े प्रोजेक्ट्स की लाईन लगी है। इनमें पांच हिंदी और दो तमिल फिल्में हैं। तापसी पन्नू की आने वाली फिल्मों में लूप लपेटा, रश्मि रॉकेट, दोबारा और शाबाश मिट्ठू शामिल है। इसके अलावा, तापसी पन्नू जन गण मन और दीपक सुंदराजन के अनाम तमिल प्रोजेक्ट का भी हिस्सा हैं। वहीं उनका नाम, शाहरूख खान के साथ राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म के लिए भी चर्चा में है। इसके साथ तापसी अपनी फिल्म ब्लर की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं।

खुद का प्रोडक्शन हाउस

खुद का प्रोडक्शन हाउस

तापसी पन्नू हाल ही में अपनी अगली फिल्म ब्लर की भी शूटिंग नैनीताल में शुरू कर चुकी हैं। तापसी पन्नू के बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म है। तापसी ने इस फिल्म के साथ अपने प्रोडक्शन हाउस का एलान किया है जिसका नाम है आउटसाईडर फिल्म्स। तापसी पन्नू के इस कदम की हर कोई सराहना कर रहा है। अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले तापसी अपनी पहली फिल्म ब्लर अनाउंस कर चुकी हैं।

काफी चर्चा में रही हैं तापसी पन्नू

काफी चर्चा में रही हैं तापसी पन्नू

तापसी पन्नू ने यूं तो अपनी शुरूआत साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से की थी लेकिन धीरे धीरे उन्होंने बॉलीवुड में अपने पैर जमा ही लिए।हाल फिलहाल तापसी पन्नू काफी चर्चा में रहीं। सबसे पहला तो ये कि उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस के लिए आखिरकार अपना पहला फिल्मफेयर अवार्ड जीता। इसके अलावा, उनके घर पड़ी आईटी रेड की भी चर्चा ज़ोरों पर रही।

कंगना रनौत से बहस

कंगना रनौत से बहस

कंगना रनौत के साथ तापसी पन्नू की ट्विटर पर छिड़ी जंग तो सबने देखी ही। ये जंग शुरू हुई थी कंगना के तापसी पन्नू को बी ग्रेड एक्ट्रेस बुलाने के साथ। वहीं कंगना रनौत ने तापसी पन्नू को करण जौहर की चमची भी कहा जिसके बाद तापसी पन्नू ने मामला अपने हाथ में लेते हुए कंगना रनौत को मुंह तोड़ जवाब दिया। तब से फैन्स के दिल में तापसी पन्नू के लिए सम्मान और ज़्यादा बढ़ गया। तापसी ने एक इंटरव्यू में कहा मैं आज जहां हूं अपनी सकारात्मक सोच के कारण हूं। मैं नकारात्मकता अपने साथ नहीं रख सकती क्योंकि वो मेरा विकास रोक देती है। कंगना के अपने विचार हैं, मेरे अपने। लेकिन हमारे विचार नहीं मिलते हैं इसका मतलब ये नहीं है कि मैं उनसे कमतर हूं।

करियर के पूरे किए हैं आठ साल

करियर के पूरे किए हैं आठ साल

तापसी पन्नू ने 5 अप्रैल 2013 को बॉलीवुड में चश्मे बद्दूर नाम की फिल्म के साथ कदम रखा था और हाल ही में उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने आठ साल के सफर के पूरे होने का जश्न मनाया है। तापसी पन्नू ने यूं तो अपनी शुरूआत साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से की थी लेकिन धीरे धीरे उन्होंने बॉलीवुड में अपने पैर जमा ही लिए।

एक थप्पड़ से मिला स्टारडम

एक थप्पड़ से मिला स्टारडम

अपने डेब्यू के बाद तापसी ने फिर तमिल - तेलुगू फिल्मों की ओर रूख कर लिया। उनका breakthrough था अक्षय कुमार की बेबी में उनका 10 मिनट का कैमियो। 10 मिनट में तापसी ने दर्शकों को ऐसा बांधा कि हर कोई उनका फैन हो गया। आखिरकार, तापसी पन्नू को स्टारडम हासिल हुआ अनुभव सिन्हा की फिल्म थप्पड़ के साथ। इस फिल्म को तापसी ने अकेले अपने कंधों पर उठाया और इसे सफलता की सीढ़ियां पार कराईं। अब बस उनकी आने वाली फिल्मों का इंतज़ार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X