FIRST LOOK: 2018 का एक और धमाका, एकदम शांति से हो रहा है तैयार, मुस्कुराते रह जाएंगे
अनुराग कश्यप ने इस साल की शुरूआत एकदम जबराट तो कर ही दी है। मुक्केबाज़ देखकर जिसने भी साल की शुरूआत की है, वो अभी तक फिल्म के खुमार में ही होगा। और अब अनुराग कश्यप अपनी अगली फिल्म में जुट गए हैं।
फिलहाल वो तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल को लेकर मनमर्ज़ियां बना रहे हैं। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं आनंद एल राय। इस फिल्म से तापसी पन्नू का पहला लुक सामने आया है।

तापसी एकदम टिपिकल पंजाबी कुड़ी के अवतार में दिखाई दे रही हैं और उनकी तस्वीर देख आप बस मुस्कुराते रह जाएंगे। वहीं फिल्म में वो हॉकी प्लयेर के किरदार में दिखाई देंगी।
तापसी का सीधा सादा सा पंजाबी कुणी अवतार सबको पसंद आ रहा है। और उन्होंने फिल्म के लिए लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। दिलचस्प ये है कि फिल्म पहले तिग्मांशु धूलिया बना रहे थे आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर के साथ।
लेकिन फिर तिग्मांशु धूलिया और आनंद एल राय में कहानी को लेकर कुछ जमा नहीं और फिल्म बंद हो गई। अब फिल्म फिर से शुरू हो चुकी है नए स्टारकास्ट और नए डायरेक्टर के साथ।
वैसे तापसी के इस लुक ने हमें बॉलीवुड की कई पंजाबी कुड़ियां याद दिला दीं। आपको?


Click it and Unblock the Notifications












