कंगना के बी ग्रेड हीरोइन बयान पर तापसी पन्नू का जवाब हर किसी को ध्यान से पढ़ना चाहिए
कंगना रनौत, रिपब्लिक टीवी पर अर्णब गोस्वामी से सुशांत सिंह राजपूत की मौत में बॉलीवुड की गुटबाज़ी पर ठोस बातचीत करती दिखीं और इस बातचीत के दौरान वो बॉलीवुड और नेपोटिज़्म पर बात करना नहीं भूलीं। कंगना ने कहा कि मैं आज नेपोटिज़्म पर बात कर रहा हूं और मेरे पास यहां खोने के अलावा कुछ नहीं है।
Recommended Video
क्योंकि एक तरफ मैं यहां सबके समान हक की बात करूंगी वहीं दूसरी तरफ वो लोग 20 ऐसे बाहरी एक्टर्स लाकर खड़े कर देंगे तापसी और स्वरा जैसे जो उठकर कहेंगे कि केवल कंगना को नेपोटिज़्म से दिक्कत है। हमें करण जौहर बहुत पसंद हैं।

अगर आपको करण जौहर इतना पसंद है तो आज तक आप बी ग्रेड एक्ट्रेस क्यों हैं? आपको काम क्यों नहीं मिलता है? आपका पूरा अस्तित्व ही बॉलीवुड में ऐसा है क्योंकि यहां पर नेपोटिज़्म चलता है, गुटबाज़ी चलती है। आप क्या मुझे ये बताना चाहती हैं कि आप इस इंडस्ट्री से खुश हैं?
अब कंगना के इन आरोपों पर एक बार फिर बॉलीवुड बंट चुका है लेकिन तापसी पन्नू ने कंगना रनौत को सीधा लेकिन करारा जवाब देने का मन बनाया।


Click it and Unblock the Notifications
