तापसी पन्नू ने दिया अहमद खान के थप्पड़ कमेंट पर करारा जवाब, अपनी अपनी समझ है
हाल ही में बागी 3 डायरेक्टर अहमद खान ने तापसी पन्नू की अनुभव सिन्हा फिल्म थप्पड़ पर एक कमेंट कर लाईमलाईट लिया था। अहमद का कहना था कि उन्हें थप्पड़ फिल्म का प्लॉट समझ ही नहीं आया। कुल मिलाकर वो कहना चाह रहे थे कि एक थप्पड़ शायद इतनी सी बात है।
अब तापसी पन्नू ने अहमद को करारा जवाब देते हुए कहा कि सबकी अपनी अपनी समझ होती है। वो अपनी समझ के हिसाब से फिल्में बनाते हैं, हम अपनी समझ के हिसाब से बनाएंगे।

तापसी ने आगे कहा कि जनता आखिरी फैसला करती है। गौरतलब है कि दर्शकों ने तापसी पन्नू की फिल्म को पूरे नंबरों से पास तो किया है लेकिन ये भी सच है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आंकड़े कम ही मिले हैं।
अगर फिल्म हिट की श्रेणी में जाती है या जाएगी तो केवल अपने कम बजट के दम पर। लेकिन फिर भी ये फिल्म के लिए एक बड़ी जीत होगी। अहमद खान ने फिल्म को लेकर और भी कई टिप्पणी की -


Click it and Unblock the Notifications












