"अब मैं क्या करूं कि मुझे भी अवार्ड मिल जाए पता नहीं!"
तापसी पन्नू ने अवार्ड जीतने को लेकर एक बेहद दिलचस्प बयान दिया है। वो अपनी फिल्म नाम शबाना के बारे में बात कर रही थी और इसी दौरान तापसी ने अवार्ड ना जीतने का कारण भी बता डाला।
तापसी पन्नू अपनी फिल्म नाम शबाना को लेकर काफी खुश हैं। हालांकि फिल्म उतनी अच्छी तरह से नहीं स्वीकारी गई जितनी कि सबको उम्मीद थी लेकिन फिर भी तापसी के काम की सबने तारीफ की है। नाम शबाना की सक्सेस पर बात करते हुए तापसी ने अवार्ड्स पर भी बात कर ली।
अब चूंकि आज नेशनल अवार्ड अनाउंस हुए तो हमें लगा कि आपको भी बता दें कि तापसी अवार्ड्स के बारे में क्या सोचती हैं। तापसी का कहना है कि वो नहीं जानती कि वो क्या ऐसा करेंगी जिससे उन्हें कोई अवार्ड मिल पाए।

तापसी का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि आजकल अवार्ड शो में अवार्ड देने का मापदंड क्या होता है। किस पैमाने पर किसी को अवार्ड दिया जाता है उन्हें समझ नहीं आता। इसलिए उन्होंने अवार्ड की उम्मीद छोड़ दी है। वहीं एक एक्टर ने माना कि "हां...मैंने बेस्ट एक्टर का अवार्ड खरीदा"
गौरतलब है कि पिछले साल तापसी ने पिंक में बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें किसी अवार्ड शो में इस बात की तवज्जो नहीं दी गई। हालांकि पिंक को हर जगह बेस्ट फिल्म से नवाज़ा गया।
["मुझे पता था कि इस साल का हर अवार्ड मेरी फिल्म को मिलेगा!"]
बहरहाल, कुछ ऐसे एक्टर्स भी हैं, जो अवार्ड लेने के बाद भी उसकी बुराई करना नहीं छो़ड़ते। आधा बॉलीवुड है जो उसी थाली में खाकर छेद कर चुका है -


Click it and Unblock the Notifications











