"अक्षय कुमार की फिल्म में 20 मिनट...और मेरी ज़िंदगी बदल गई!"
तापसी पन्नू ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म नाम शबाना के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे एक 20 मिनट के रोल ने उनकी ज़िंदगी बदल दी।
कहते हैं ना कि टैलेंट पहचानने के लिए बस एक मौका चाहिए था। और तापसी पन्नू को ये मौका मिला अक्षय कुमार की फिल्म बेबी से। उनका रोल केवल 20 मिनट का था लेकिन उन 20 मिनट के रोल में उन्होंने ऐसा कमाल दिखाया कि सब देखते ही रह गए।
उनका काम का असर था कि 20 मिनट के एक कैरेक्टर को पूरी की पूरी फिल्म में बदल दिया गया। ये उनका टैलेंट ही था। और बॉलीवुड में वाकई ऐसा कभी नहीं हुआ कि केवल एक कैरेक्टर को उठाकर पूरी की पूरी फिल्म बना दी जाए।

तापसी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो काफी खुश हैं कि 20 मिनट में वो दर्शकों का इतना दिल जीत पाईं कि उनके लिए इतनी मेहनत की जाए। उनका मानना है कि नाम शबाना उनके लिए बेबी का बोनस बनकर आई, एक बहुत बड़ा बोनस!
["...और सलमान ने मुझसे कहा कि वो मुझे थप्पड़ मार देंगे"]
फिल्म को लेकर एक इंटरव्यू में नीरज पांडे ने कहा कि बेबी में तापसी पन्नू और सुशांत सिंह के एक फाइट सीन में दर्शकों की इतनी दिलचस्पी देखकर ही उन्हें ये आईडिया आया कि क्यों ना शबाना की कहानी लिखी जाए।
[#Poster के साथ 2017 की बेस्ट एक्टर वाली फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस!]
कैसे बेबी बना और कैसे तापसी उसका हिस्सा बनीं, ये नाम शबाना की कहानी है। वहीं बेबी का पहला मिशन कुछ और था ये भी शायद इस फिल्म से साफ होगा। मानना पड़ेगा कि दोनों ही फिल्मों को बेहतरीन तरीके से जो़ड़ा गया है।
देखिए ट्रेलर के वो 10 सीन जो बेहद शानदार थे -


Click it and Unblock the Notifications