तापसी पन्नू के घर इनकम टैक्स रेड में मिले 5 करोड़ कैश के सुबूत, एक्ट्रेस का फोन जब्त

जब से ये खबर बॉलीवुड में आग की तरह फैली की तापसी पन्नू और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और उनके फैंटम साथी विकास बहल और मधु मंटेना के घरों पर इनकम टैक्स के छापे पड़ रहे हैं, तब से कोई भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पाया। शुरू में हर किसी ने इसे एक सरकार की ओर से आवाज़ दबाने और डराने का एक कदम बताया।

अब इनकम टैक्स विभाग की ओर से जारी एक बयान में साफ किया है कि तापसी पन्नू के घर इस छापे के दौरान, 20 करोड़ के टैक्स की चोरी के अलावा 5 करोड़ के कैश की रसीद की भी बरामदगी हुई है।

tapsee-pannu-it-raid-actress-took-5-crore-cash-20-crore-worth-tax-fraud

रिपोर्ट्स की मानें तो तापसी पन्नू का फोन जब्त किया जा चुका है और इनकम टैक्स विभाग इस 25 करोड़ के सिलसिले में उनसे कुछ सख्त सवाल करने वाला है। ये छापा तब पड़ा जब तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप के साथ अपनी अगली फिल्म दोबारा की शूटिंग कर रही थीं।

तापसी पन्नू ने पिछले ही साल एक लक्ज़री कार खरीदी है। उनके पास मुंबई में अपना एक फ्लैट है और इसके अलावा हैदराबाद और चेन्नई में भी उनकी प्रॉपर्टी है। तापसी के घर इस छापे को सीधा सीधा किसान आंदोलन में उनका साथ देने से जोड़ा जा रहा है। ट्विटर पर तापसी के लिए काफी समर्थन सामने आया है।

स्वरा भास्कर ने दिया साथ

स्वरा भास्कर ने दिया साथ

स्वरा भास्कर ने इनकम टैक्स का छापा पड़ते ही तापसी पन्नू के लिए एक ट्वीट करते हुए लिखा था - ये ट्वीट तापसी का साथ देने के लिए और उसकी तारीफ करने के लिए है। वो एक हिम्मती लड़की है जिसके अंदर सच बोलने की ललक है। ऐसा आजकल देखने को कम मिलता है। मज़बूती के साथ लड़ो। तुम योद्धा हो।

मज़बूती से खड़े होने का समय

मज़बूती से खड़े होने का समय

एक और ट्वीट में लिखा गया - अनुराग कश्यप और तापसी के साथ मज़बूती से खड़े होने का समय है। याद रखना स्वतंत्रता सेनानियों के साथ क्या हुआ था। जब भी कोई सत्ता में बैठे लोगों को रौंदने की कोशिश करता है, यही होता है। अगर आप भारत से प्यार करते हैं तो चुप रहना कायरता और देश द्रोह होगा। हमारी आवाज़ और बुलंद होनी चाहिए।

दोनों ही A Listers नहीं

दोनों ही A Listers नहीं

एक और ट्विटर हैंडल ने लिखा - इतना बड़ी रकम है, छोटी बात नहीं है। और याद रखिएगा, अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू दोनों ही A Listers नहीं हैं। A listers के लिए इतनी बड़ी रकम मूंगफली के दाने की तरह है। लेकिन अनुराग और तापसी जैसे लोगों के लिए ये बहुत ही बड़ी रकम है।

आवाज़ नहीं दबा सकते

आवाज़ नहीं दबा सकते

एक और यूज़र ने तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप का साथ देते हुए लिखा - आप उनके घरों पर छापे मार सकते हैं लेकिन उनकी आवाज़ नहीं दबा सकते हैं। हम उनके साथ मज़बूती से खड़े हैं।

सितारों के रिएक्शन मांगने का हक खो देंगे

सितारों के रिएक्शन मांगने का हक खो देंगे

अजय कामत नाम के एक शख्स ने ट्वीट करते हुए लिखा - अगर हम अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के लिए आज नहीं खड़े हुए तब फिर हम हर बात पर सितारों के रिएक्शन मांगने का हक खो देंगे। वो केवल अपनी आवाज़ उठाने की सज़ा पा रहे हैं जबकि उनके बड़े बड़े साथी चुपचाप अपने घरों में बैठकर सरकार के ये बताने का इंतज़ार करते हैं कि कब और क्या ट्वीट करना है।

किसान आंदोलन का साथ

किसान आंदोलन का साथ

किसान आंदोलन में हुई हिंसा के बाद किसानों का साथ देते हुए तापसी ने ट्वीट किया था - किसी को इतना भी मत डराओ कि उसके अंदर का डर ही खत्म हो जाए। और जिसको किसी चीज़ का डर नहीं रह जाता है, उससे थोड़ा डरना चाहिए।

बॉलीवुड के खिलाफ खड़ी हुईं

बॉलीवुड के खिलाफ खड़ी हुईं

रिहाना के किसान आंदोलन के समर्थन के ट्वीट के बाद जब बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे, सरकार का साथ देते हुए, बाहरी शक्तियों के खिलाफ ट्वीट करने लगे तो तापसी पन्नू ने हिम्मत इसके खिलाफ आवाज़ उठाते हुए लिखा - अगर एक ट्वीट आपकी एकता भंग कर सकता है, एक चुटकुला आपके धर्म की जड़ें हिला सकता है, या फिर एक शो आस्था पर से आपका विश्वास कम कर सकता है तो आपको अपनी जड़ें मज़बूत करने की ज़रूरत, अपना विश्वास तेज़ करने की ज़रूरत है।

आठ साल में 15 फिल्में

आठ साल में 15 फिल्में

तापसी पन्नू ने अपना डेब्यू 2013 में चश्मे बद्दूर नाम की फिल्म से किया था। पिछले आठ सालों में 15 फिल्में की हैं। पिछले तीन सालों में तापसी ने लगातार पांच सफल फिल्में दी हैं - थप्पड़, सांड की आंख, मिशन मंगल, बदला और मुल्क। वहीं अनुराग कश्यप के साथ उनकी फिल्म मनमर्ज़ियां को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था।

प्रोजेक्ट्स की भरमार

प्रोजेक्ट्स की भरमार

अगर आने वाली फिल्मों की बात करें तो तापसी पन्नू के पास दो तमिल और चार हिंदी फिल्में हैं। इनमें हसीन दिलरूबा, रश्मि रॉकेट, लूप लपेटा और अनुराग कश्यप की दोबारा शामिल हैं। वहीं तापसी के पास जन गण मन नाम की एक तमिल फिल्म और दीपक सुंदराजन की एक अनाम फिल्म भी है।

8 करोड़ रूपये की फीस

8 करोड़ रूपये की फीस

गौरतलब है कि तापसी पन्नू की संपत्ति कुछ वेबसाइट्स के हिसाब से 44 करोड़ की है। सूत्रों की मानें तो तापसी एक फिल्म के लिए 8 करोड़ रूपये की फीस लेती हैं और इस समय उनके पास 8 - 10 ब्रांड्स हैं। इसके अलावा वो प्रीमियर बैडमिंटन लीग में पुणे टीम की मालकिन हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X