"सीक्वल की शूटिंग शुरू होने से पहले, सलमान से मिलना चाहती हूं"

सलमान खान शायद बॉलीवुड के जादू हैं, जिन्हें हर न्यूकमर देखना चाहता है। और अब उनकी नई फिल्म की हीरोइन भी उनकी बहुत बड़ी फैन निकली है। फिल्म शुरू होने से पहले तापसी पन्नू की ख्वाहिश है।

तापसी पन्नू 2017 की स्टार बनने वाली हैं। चार चार फिल्मों के साथ। मार्च में उनकी बेबी प्रीक्वल नाम शबाना रिलीज़ होने वाली है और इसके बाद वो वरूण धवन - जैकलीन फर्नांडीज़ के साथ जुड़वा 2 की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

जुड़वा 2 में सलमान खान और करिश्मा कपूर भी कैमियो करते नज़र आएंगे ये तो हम आपको बता ही चुके हैं लेकिन अब तापसी की एक ख्वाहिश है। शूटिंग शुरू होने से पहले वो एक बार सलमान खान से मिलना चाहती हैं।

salman-khan

तापसी ने बताया कि वो बहुत बड़ी फिल्मी कीड़ा नहीं है तब भी उन्हें जुड़वा अच्छी तरह से याद है। और अब वो फिल्म के सीक्वल में काम करने के लिए काफी ज़्यादा एक्साइटेड हैं। हालांकि फिल्म में उनके और सलमान के सीन होंगे इस पर डाउट है।

फिल्म में तापसी पन्नू रंभा का किरदार निभाती नज़र आएंगी वहीं जैकलीन फर्नांडीज़ करिश्मा कपूर का। ये तापसी की डेविड धवन के साथ दूसरी फिल्म होगी। इसके पहले वो चश्मे बद्दूर रीमेक में भी नज़र आ चुकी हैं। फिल्म में उनके हीरो अली फज़ल थे।
["अक्षय कुमार की फिल्म में 20 मिनट...और मेरी ज़िंदगी बदल गई!"]

वैसे ये तो तय है कि एक बार तापसी सलमान खान की इस सीक्वल का हिस्सा बन गईं तो सलमान खान की नज़र उन पर हमेशा रहेगी। वैसे आजकल सलमान इन 10 हीरोइनों के काम पर नज़र रख रहे हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X