तापसी पन्नू ने दिया कंगना - नीना गुप्ता को ज़ोरदार जवाब, सीधे कर दी सांड की आंख!!
आज पूरा दिन ट्विटर पर एक बड़ी शानदार बहस जारी रही। बहस का मुद्दा थीं फिल्मी दादियां - तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर। दोनों आने वाली फिल्म सांड की आंख में 60 साल की शूटर बनी हैं। असल में ये दादियां भी 60 साल की हैं और भारत को कई प्रतियोगिताओं में पदक दिला चुकी हैं।
अब मुद्दा ये था कि क्या हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल की उम्र पार कर चुकीं महिलाओं की कमी हैं जो दादियों का ये लीड किरदार निभा सकें? शबाना आज़मी, नीना गुप्ता, रम्या कृष्णन और जया बच्चन ये चार नाम सबने चीख चीख कर बोले।

बात हाथ से तब निकलीं जब नीना गुप्ता ने भी अहसहमति जताते हुए कहा कि हमारी उम्र के किरदार तो हमें कर लेने दो। इस बात पर उनका समर्थन करने आईं कंगना की बहन रंगोली जिन्होंने खुलासा किया कि विकास बहल ने पहले ये फिल्म कंगना को ऑफर की थी।
कंगना को शूटर दादियों की कहानी बहुत प्रभावी लगी थी लेकिन वो चाहती थीं कि फिल्म को इसी उम्र की हीरोइनें करें। उन्होंने नीना गुप्ता और रम्या कृष्णन का नाम भी सुझाया था लेकिन कोई नहीं चाहता था कि बूढ़ी हीरोइनें ये फिल्म करें।
अब फिल्म की हीरोइन तापसी पन्नू ने इस बारे में खुलकर बात की है और एक एक को जवाब दिया है -


Click it and Unblock the Notifications












