करीना कपूर खान की सीता बनने की 12 करोड़ की डिमांड को मिला तापसी पन्नू का साथ, कहा - हमारा हक है

हाल ही में बॉलीवुड में करीना कपूर खान की फीस को लेकर काफी हंगामा हुआ और ये हंगामा था एक फिल्म में सीता का रोल निभाने के लिए करीना कपूर खान का 12 करोड़ फीस की डिमांड करना। इस बात के लिए करीना कपूर खान की काफी आलोचना की गई। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने उनका बहिष्कार करते हुए कहा कि सीता के किरदार में करीना चाहिए ही नहीं।

अब तापसी पन्नू ने करीना कपूर खान का साथ देते हुए कहा कि ये करीना कपूर खान का हक है। कोई भी एक्टर अगर अपनी मेहनत के लिए पैसे मांग रहा है तो इसमें दिक्कत क्या है। करीना कपूर खान इस देश की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में से एक हैं।

tapsee-pannu-defends-kareena-kapoor-khan-charging-12-crores-to-play-sita

तापसी ने इसे बस भेदभाव बताते हुए कहा कि यही फीस अगर एक एक्टर मांगता है तो वो उसका हक हो जाता है और उसे मिलता भी है। लेकिन जब एक हीरोइन मांग लेती है तो हीरोइन को demanding और मुश्किलें खड़ी करने वाली कह दिया जाता है। ये बस हमारी मानसिकता दर्शाता है।

गौरतलब है कि करीना कपूर खान काफी समय से हीरोइनों को भी हीरो जितनी फीस मिलने के मुद्दे पर बहस कर रही हैं। गुड न्यूज़ के प्रमोशन के दौरान भी करीना ने ये मुद्दा मज़ाक में उठाया और कहा कि मुझे भी अक्षय जितनी फीस चाहिए। लेकिन अक्षय ने उन्हें जवाब देते हुए कहा था कि तुम फिल्म पर उतना पैसा लगाओ, जितना मैं प्रोड्यूसर के तौर पर लगाता हूं।

पहली हीरोइन जिसने कहा ये गलत है

पहली हीरोइन जिसने कहा ये गलत है

करीना कपूर उन चंद हीरोइनों में से हैं जिन्होंने सबसे पहले, हीरोइनों की कम फीस पर अपनी अहसहमति जताते हुए, हीरो जितनी ही फीस की डिमांड की थी।एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो पहली हीरोइन थीं जिन्होंने ये असहमति खुलकर जताई।

क्यों नहीं मिलती हीरो जितनी फीस

क्यों नहीं मिलती हीरो जितनी फीस

करीना का कहना था कि इस इंडस्ट्री में बहुत कुछ कहा जा चुका है और बहुत कुछ कहा जाएगा। लेकिन मेरा मानना है कि आपको समझ आता है जब आपको उतना अटेंशन नहीं मिलता जितना कि हीरो को मिलता है। आपको उतनी फीस नहीं दी जाती जितनी हीरो को दी जाती है।

हक है फीस मांगना

हक है फीस मांगना

करीना ने बताया कि मैं ऐसी लड़की हूं जिसे खुद पर भरोसा है। मैंने अपना चार्म या अपना आत्मविश्वास कभी नहीं खोया है। इसलिए मैं लोगों को सलाह देती हूं कि अपने आत्मविश्वास को अपने चेहरे पर सजा कर रखना चाहिए।

संघर्षों पर बात

संघर्षों पर बात

अपने संघर्षों पर बात करते हुए करीना ने बताया कि लोग मुझे करिश्मा की बहन के रूप में जानते थे और वो इमेज तोड़ना मेरे लिए किसी संघर्ष से कम नहीं था। मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि मैं करिश्मा कपूर की बहन हूं और लोग मुझे इस नाम से जानते हैं।

सबने दिया साथ

सबने दिया साथ

करीना ने बताया कि उनके संघर्ष में उनके माता पिता ने काफी साथ दिया और हमेशा उन्हें सपोर्ट किया। वहीं करिश्मा की तारीफ करते हुए करीना ने बताया कि मैं आज जो कुछ भी हूं, लोलो की वजह से हूं।

हम भी करते हैं मेहनत

हम भी करते हैं मेहनत

करीना कपूर का कहना है कि लोगों को लगता है कि स्टार किड होने के नाते हम कोई स्ट्रगल नहीं करते। हमारे संघर्ष को चुपचाप दबा दिया जाता है। लेकिन हर कोई संघर्ष करता है।

पैसे मांगने पर हुईं रिप्लेस

पैसे मांगने पर हुईं रिप्लेस

करीना कपूर खान ने इसी इंटरव्यू में ये भी बताया था कि कि कई ऐसी फिल्में थीं जहां उन्होंने अपने हक की फीस मांगी लेकिन उन्हें उन फिल्मों से रिप्लेस कर दिया गया था।

इसमें गलत क्या है?

इसमें गलत क्या है?

करीना कपूर खाना का मानना है कि पहले इन बातों पर कोई ध्यान नहीं देता था। लेकिन इसमें गलत क्या है। हीरोइनें भी फिल्म में उतनी ही मेहनत, उतना ही समय और उतना ही टैलेंट लगाती हैं जितना कि हीरो। अब जाकर लोगों ने इस बारे में बात शुरू की है।

आने वाली फिल्में

आने वाली फिल्में

आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो करीना कपूर फिलहाल आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में काम कर रही हैं। इसके बाद वो करण जौहर की तख्त में दिखाई देंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X