..................... Tapsee Pannu confirms a supernatural thriller with Anurag Kashyap and hopes for Manmarziyaan 2 - Hindi Filmibeat

तापसी पन्नू ने किया मनमर्ज़ियां सीक्वल पर खुलासा

By Staff

तापसी पन्नू ने मिशन मंगल प्रमोशन के एक इंटरव्यू के दौरान अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बात की जिसमें अनुराग कश्यप के साथ एक सुपरनैचुरल थ्रिलर शामिल है। तापसी ने मनमर्ज़ियां सीक्वल की भी उम्मीद जताई। तापसी ने बताया कि वो अनुराग कश्यप को हमेशा ही कहती रहती हैं कि थोड़ी हल्की फुल्की फिल्में बनाएं।

गौरतलब है कि मनमर्ज़ियां तापसी पन्नू की पहली लव स्टोरी थी। तापसी का कहना है कि वो और लव स्टोरी ज़रूर करना चाहेंगी और जैसे ही उन्हें ऐसा कोई ऑफर मिलेगा, वो तुरंत उसे लपक लेंगी।

tapsee-pannu-confirms-a-supernatural-thriller-with-anurag-kashyap-hopes-for-manmarziyaan-2

मनमर्ज़ियां में तापसी पन्नू विकी कौशल और अभिषेक बच्चन के अपोज़िट दिखाई दी थीं। फिल्म के सीक्वल का ख्याल सुनकर तापसी काफी उत्साहित थीं। उनका कहना है कि ये आईडिया काफी अच्छा है। मैं और अनुराग इस फिल्म के लिए एक दूसरे को आईडिया भी देते रहते हैं लेकिन फिलहाल अभी कुछ ठोस नहीं है।

हालांकि फिल्म का सीक्वल कब और कैसे बनेगा ये तो आपको अनुराग कश्यप और आनंद एल राय ही बता पाएंगे। लेकिन फिलहाल मैं और अनुराग कश्यप नवंबर से एक सुपरनैचुरल थ्रिलर पर काम करने जा रहे हैं जिसके लिए मैं उत्साहित हूं।

अब अगर आपका अच्छी साईकोलॉजिकल थ्रिलर देखने का मन कर रहा है तो हम आपको पूरी की पूरी लिस्ट दे देते हैं

Read more about: tapsee pannu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X