तापसी पन्नू ने शेयर किया कंगना का झूठा वीडियो, टीम ने कहा बी ग्रेड इंसान, ये रहा पूरा वीडियो
तापसी पन्नू ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जहां कंगना रनौत, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के बीच रणवीर सिंह को चुनते हुए नज़र आ रही थीं। इस वीडियो में एक आदमी बताता दिख रहा है कि कंगना रनौत की बहन रंगोली ने एक लिस्ट शेयर की थी जिसमें रणवीर सिंह, विकी कौशल और सिद्धांत चतुर्वेदी को बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए चुना था।
इस वीडियो के ज़रिए सवाल उठाया गया था कि जब तब तक गली बॉय और रणवीर सिंह कंगना को इतने पसंद थे तो अब अचानक गली बॉय वाहियात फिल्म कैसे हो गई है?

गौरतलब है कि हाल ही में सारे इंटरव्यू में कंगना ने कहा है कि बॉलीवुड में सुशांत के टैलेंट को इग्नोर किया गया। गली बॉय जैसी फिल्म को ढेरों अवार्ड्स मिले लेकिन छिछोरे को इग्नोर कर दिया गया।
तापसी ने भी ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा मैं बस इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाई। अब कंगना की टीम ने साफ किया है कि ये वीडियो एडिट किया हुआ है। साथ ही कंगना की टीम ने पूरा वीडियो खुद ही शेयर किया।


Click it and Unblock the Notifications