मैं कितनी भी अच्छी फिल्में कर लूं, मुझे अवार्ड नहीं दिया जाएगा; किस्मत ही खराब है - तापसी पन्नू
तापसी पन्नू इस समय भारत की बेस्ट महिला एक्टर्स में से एक हैं। लेकिन इस बात की पुष्टि करने के लिए तापसी के पास लोगों का प्यार और अच्छी फिल्मों की लिस्ट तो है लेकिन कोई अवार्ड नहीं है। हाल ही में इस बारे में बात करते हुए तापसी पन्नू ने कहा कि पहले तो मुझे खराब लगता था कि मुझे अवार्ड नहीं मिला। मैं सोचती रहती थी कि क्यों नहीं मिला।
मुझे लगा कि शायद मैं कॉमर्शियल फिल्में नहीं करती हूं इसलिए ना मिला हो। मैंने जुड़वा 2 भी की लेकिन फिर भी मुझे अवार्ड्स देने लायक कभी समझा ही नहीं गया है। अब तो मैंने मान भी लिया है कि शायद अपने काम के लिए सम्मानित हो पाना मेरी किस्मत में ही नहीं है इसलिए अब मैंने उम्मीद भी छोड़ दी है।

गौरतलब है कि तापसी पन्नू आजकल अमिताभ बच्चन के साथ अपनी फिल्म बदला के लिए तारीफें बटोर रही हैं। पिछले साल उन्होंने मुल्क और मनमर्ज़ियां जैसी फिल्मों के साथ तारीफ बटोरी थी। उसके पहले नाम शबाना और पिंक जैसी फिल्मों के साथ। लेकिन दिलचस्प ये है कि किसी भी फिल्म में तापसी को अपने अभिनय के लिए अवार्ड नहीं मिला है।
हां, उन्हें कई अवार्ड शो में कुछ अजीब सी कैटेगरी में नॉमिनेट किया जाता है और अवार्ड भी दे दिया जाता है। तापसी ने पहले भी इन अवार्ड्स की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए थे। वैसे केवल तापसी ही नहीं, कई और एक्टर्स हैं जो अवार्ड्स के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications