POSTER: नाम शबाना, अक्षय कुमार - तापसी पन्नू की नई 'बेबी' होश उड़ा देगी!
तापसी पन्नू स्टारर नाम शबाना का पहला पोस्टर रिलीज़ हो चुका है और बेबी सीक्वल नाम से चर्चित इस फिल्म में अक्षय कुमार आपको हैरान भी कर देंगे और परेशान भी!
कब से चर्चा थी - बेबी सीक्वल, बेबी प्रीक्वल। बेबी 2। चर्चा तब तक थी जब तक तापसी पन्नू ने खुद एलान नहीं कर दिया था कि अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म बेबी सीक्वल या बेबी 2 नहीं बल्कि नाम शबाना के नाम से जानी जाएगी।
अब नाम शबाना का पहला पोस्टर रिलीज़ हो गया है। और वाकई इस पोस्टर को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। यह पोस्टर है ही इतना शानदार।

पोस्टर में जहां तापसी पन्नू का लुक बिल्कुल वैसा ही है। वहीं अक्षय कुमार आपको थोड़ा सा हैरान करेंगे और थोड़ा सा परेशान। कारण ये है कि पोस्टर में अक्षय कुमार पूरी तरह दिखाई दे रहे हैं।
लेकिन वो बहुत ही धुंधले हैँ। यानि कि फिल्म में अक्षय हैं और पूरे पूरे हैं। लेकिन उनका किरदार भ्रमित करने वाला होगा। कम से कम पोस्टर देखकर तो इतना साफ समझ में आ रहा है।
अक्षय कुमार ने खुद फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए तापसी पन्नू के लिए मेसेज लिखा कि इस फिल्म की हीरो उनकी बेबी यानि कि तापसी पन्नू हैं। जानिए बेबी सीक्वल से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications
