..................... Tanushree says no to Nana, booted from film | तनुश्री के इनकार पर हुआ हंगामा - Hindi Filmibeat

तनुश्री के इनकार पर हुआ हंगामा

By Staff

Tanushree Dutta
मुंबई में मराठी और उत्तर भारतीयों के बीच ठाकरे परिवार द्वारा फैलाई जा रही नफरत की आग अब फिल्म इंडस्ट्री को भी झुलसाने लगी है. फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के साथ कुछ अंतरंग दृश्यों को करने से मना कर दिया तो न सिर्फ उनके खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन हुआ बल्कि निर्माता पर उन्हें फिल्म से निकालने के लिए दबाव भी बनाया गया.

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म निर्माता ने उन्हें फिल्म से बाहर निकाल दिया है. प्रदर्शन करने वालों ने आरोप लगाया कि नाना के साथ अभिनय करने से इनकार करके उनका अपमान किया है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए.

बात सिर्फ इतनी सी थी कि फिल्म हार्न ओके प्लीज के सेट पर एक आइटम नंबर के फिल्मांकन के दौरान तनुश्री को नाना पाटेकर के साथ कुछ हॉट सीन करने थे. तनुश्री ने इसके लिए मना कर दिया. इतनी सी बात ने विवाद खड़ा कर दिया और तनुश्री के इनकार को नाना पाटेकर का अपमान माना गया.

लोगों के बीच बात फैल गई और वे तनुश्री के खिलाफ प्रदर्शन करने पर उतर आए. तनुश्री पर दबाव डाला गया कि वह नाना से माफी मांगें मगर तनुश्री ने कार से उतरने से इनकार कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने तनुश्री की कार को भी नुकसान पहुंचाया. बताया जा रहा है कि फिल्म निर्माता ने तनुश्री को अपनी फिल्म से बाहर निकाल दिया है.

क्या इस तरह की घटनाएं फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचाएंगी? क्या तनुश्री के खिलाफ हुए इस प्रदर्शन को आप गलत मानते हैं? कृपया नीचे दिए कमेंट बाक्स में अपनी राय लिखें.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X