तनुश्री दत्ता करेंगी एक्शन फिल्म!

इससे पहले आई उनकी फिल्मों ने बॉक्स आफिस पर कुछ खास धमाल नही मचाया था। उनकी छवि एक सेक्सी हीरोइन की है पर अब वे इस छवि को उतारने जा रही है।
फिल्म रामा द सेवियर में कुछ एक्शन दृश्य देने जा रही है। जिसके लिए वे मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेने में लगी हुई है। इस फिल्म के बारे में तनुश्री ने बताया कि इस फिल्म में काम करके मुझे बहुत अच्छा लग रहा है यह फिल्म बच्चो और युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
इस फिल्म में तनुश्री के साथ ग्रेट खली भी एक दृश्य में दिखाई देंगे। फिल्म की शुटिंग थाइलैंड के घने जंगलों में की गई है। तनुश्री को एक्शन दृश्य देते हुए काफी मजा आया।
खैर अब तो हम तनुश्री के नए अवतार को देखने के इंतजार में है।


Click it and Unblock the Notifications











